ध्रुव जुरेल ने कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट में पहली पारी में 94 रन और दूसरी पारी में नाबाद 53 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे अभ्यास टेस्ट की पहली पारी में 52 रन बनाए हैं। ऐसे में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जगह मिलनी चाहिए, लेकिन विडंबना ये है कि टीम में जगह ही नहीं है। अगर उन्हें खिलाया जाता है कि तो वह किसकी जगह ले सकते हैं? ये सबसे बड़ा सवाल है।