दरअसल, दिग्वेश राठी ने लगातार 5 गेंदों पर 5 विकेट लेने का कारनामा एक स्थानीय मैच में किया है। इस मैच में दिग्वेश राठी ने तीन बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई तो दो बल्लेबाजों को पगबाधा आउट किया। इतना ही नहीं इस मैच अकेले राठी ने सात विकेट अपने नाम किए। वीडियो देखने से पता चलता है कि ये किसी लीग का मैच है, लेकिन कौन सी लीग है इसका जिक्र नहीं है।