Sophie Devine Announce Retirement: 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट अब काफी लंबी होती नजर आ रही है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, हेनरिच क्लासेन, मुशफिकुर रहीम और श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज ने अलग-अलग फॉर्मेट में रिटायरमेंट लेकर सबकों चौंकाया है। इसी बीच न्यूजीलैंड की एक दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन ने भी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि वह इस साल के अंत में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के समापन के बाद वह वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगी।