25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिनेश चांदीमल से पहले छिनी कप्तानी, फिर किया टीम से बाहर, अब ‘मेजर साहब’ बनकर कर रहे हैं देश सेवा

श्रीलंका के पूर्व कप्तान दिनेश चांदीमल से पहले टेस्ट टीम की कप्तानी छिनी और फिर टीम से किया बाहर। इसके बाद आर्मी ने दिया सहारा। आज 'मेजर साहब' बनकर कर रहे हैं देश की सेवा।

2 min read
Google source verification
dinesh_chandimal.jpg

नई दिल्ली। श्रीलंका (Sri Lanka) की क्रिकेट टीम फिलहाल बुरे दौर से गुजर रही है। एक के बाद एक श्रीलंका के 10 कप्तान बदल चुके हैं, लेकिन इसका कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान दिनेश चांदीमल (Dinesh Chandimal) को भी टीम के खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा। उनकी टेस्ट कप्तानी छिनने बाद चांदीमल फिलहाल आर्मी में देश की सेवा कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—युवराज ने धवन और भुवनेश्वर को लेकर शेयर किया पुराना किस्सा, बोले-'मजेदार होने वाली है कप्तानी'

आर्मी ने दिया सहारा
साल 2021 की शुरुआत में दिनेश चांदीमल श्रीलंका के टेस्ट कप्तान थे, लेकिन 3 महीने बाद न सिर्फ उनकी कप्तानी छीन ली गई बल्कि उन्हें टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी के लिए नया रास्ता तलाश कर लिया। चांदीमल ने 2021 में श्रीलंका आर्मी वॉलंटियर फोर्स (Sri Lanka Army Volunteer Force) ज्वाइन की थी। उन्हें आर्मी टीम की तरफ से खेलने का ऑफर मिला था जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया। श्रीलंका टीम से बाहर किए जाने के बाद वो नए काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—सुरेश रैना को ऋषभ पंत नहीं बल्कि इन 3 युवा खिलाड़ियों ने किया है सबसे ज्यादा प्रभावित

चांदीमल बने 'मेजर साहब'
चांदीमल आर्मी में 'मेजर साहब' की पोस्ट पर तैनात हैं। सेना की वर्दी उनपर काफी सूट करती है। वो अपने इस रोल को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के दौरे से पहले उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था, जिससे क्रिकेट फैंस हैरान रह गए थे।