30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवराज ने धवन और भुवनेश्वर को लेकर शेयर किया पुराना किस्सा, बोले-‘मजेदार होने वाली है कप्तानी’

युवराज सिंह ने दिलीप ट्रॉफी के 2012 संस्कारण का एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया कि धवन ने बहुत ही मजेदार मूव्स किए हैं और श्रीलंका के खिलाफ कप्तानी बहुत ही मजेदार होने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 11 Jul 2021, 4:46 PM IST

yuvraj_singh.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) इन दिनों अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही उन्होंने टीम इंडिया के भविष्य के कप्तान को लेकर भविष्यवाणी की थी तो अब सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को लेकर एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। फिलहाल श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन को नियुक्त किया गया है। वहीं भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है।

यह भी पढ़ें— भारत-पाक क्रिकेट सीरीज शुरू कराने में सौरव गांगुली साबित होंगे सबसे बड़ा फैक्टर: कामरान अकमल

मजेदार होने वाली है धवन की कप्तानी
युवराज सिंह ने धवन की कप्तानी में क्रिकेट खेला है। अब उन्होंने दिलीप ट्रॉफी 2012 संस्करण में धवन की कप्तानी को लेकर एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी कप्तानी काफी मजेदार होने वाली है। क्योंकि मैं शिखर की कप्तानी में खेला हूं और उन्होंने कुछ बहुत ही मजेदार मूव्स किए हैं। शिखर की पसंदीदा चालों में से एक मुझे याद है कि हम मध्य क्षेत्र के खिलाफ खेल रहे थे और भुवनेश्वर कुमार 49 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी शिखर धवन ने अचानक सभी खिलाड़ियों को सर्कल के अंदर बुला लिया। मैंने उनसे पूछा क्या हुआ तो उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर 99 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने सर्कल में सभी को बुलाया है। तब मैंने उन्हें बताया कि भुवी 99 पर नहीं बल्कि 49 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। फिर उन्होंने सभी को वापस भेजा।

यह खबर भी पढ़ें:—पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बंद की क्रिकेटर सरफराज नवाज की मासिक पेंशन, जानिए वजह

युवराज ने कहा कि उत्तर क्षेत्र और मध्य क्षेत्र के बीच दिलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में धवन ने 200 गेंदों में 121 रन बनाए थे जबकि मैंने 241 गेंदों में 208 रन बनाए थे। भुवी ने भी इस पारी में सेंट्रल जोन के लिए 128 रनों की पारी खेली थी। धवन और भुवनेश्वर दोनों मेजबान श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। धवन की अगुवाई वाली टीम इंडिया 18 जुलाई से श्रीलंका में 3 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) और इतने ही टी20 मैच खेलेगी।