
दिनेश कार्तिक
Asia cup 2022: एशिया कप 2022 यूएई में 27 अगस्त से खेला जाएगा। इसके लिए भारत ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में पूर्व कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान केएल राहुल की वापसी हुई है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते बाहर हो गए हैं। इस टीम में अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भी चुना गया है। कार्तिक ने हाल के दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन कार्तिक के चयन पर कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाए हैं।
पूर्व तेज गेंदबाज और मशहूर कॉमेंटेटर विवेक राजदान कार्तिक के चयन से नाखुश हैं। कार्तिक को बतौर फिनिशर टीम में चुना गया है। राजदान के मुताबिक कार्तिक को बतौर फिनिशर टीम में चुने जाने से एक जगह ब्लॉक हो गई है।
फैनकोड से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'दिनेश कार्तिक को केवल फिनिशर के रूप में चुना जाना मुझे ठीक नहीं लगता। आप दिनेश कार्तिक के लिए एक जगह ब्लॉक कर रहे हैं। आप बताइए सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, दीपक हूडा और हार्दिक पंड्या में से कौन फिनिशर की भूमिका निभा नहीं सकता है?'
यह भी पढ़ें- निकहत जरीन ने गलत साबित की पिता की बात, समाज की कट्टर सोच को दिया गोल्डन पंच
वहीं पूर्व भारतीय कप्तान अजय जडेजा का मानना है कि दिनेश कार्तिक अच्छे कॉमेंटेटर हैं। ऐसे में उन्हें उनके साथ बैठकर कमेंट्री करनी चाहिए। जडेजा ने कहा, "मैंने शमी को टीम में शामिल किया है। मैं पहले गेंदबाजों का चयन करता हूं। ऐसे में शमी वहां निश्चित रूप से हैं। बुमराह, अर्शदीप और चहल। ये चार निश्चित रूप से हैं। बल्लेबाजी में मेरे लिए चार निश्चित हैं ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा।'
जडेजा ने कहा, 'टीम में अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं, तो आपको हर कीमत पर दिनेश कार्तिक की जरूरत है। वह आपका बीमा हैं, लेकिन अगर आपके पास दोनों में से कोई नहीं है तो दिनेश कार्तिक के लिए यहां कोई काम नहीं है।"
जडेजा ने कहा, "कार्तिक मेरे बगल में सीट ले सकते हैं। वह एक कमेंटेटर के रूप में बहुत अच्छे हैं, लेकिन वहां, टीम में, मैं उन्हें नहीं चुनूंगा। अब फैसला यह है कि आप रविंद्र जडेजा का किरदार निभाना चाहते हैं या अक्षर। अगर धोनी स्टाइल है, तो कोहली, रोहित और कार्तिक को जोड़ें, लेकिन आधुनिक क्रिकेट में आपको कार्तिक को छोड़ना होगा। शायद कोहली भी इस बात पर निर्भर करते हैं कि वह फॉर्म में हैं या नहीं।"
यह भी पढ़ें- एक साल की उम्र में हुआ पोलियो, पैसे की कमी के चलते नहीं हुआ इलाज़, भाविना की कहानी
Updated on:
09 Aug 2022 02:45 pm
Published on:
09 Aug 2022 01:16 pm
