टिप फोस्टर की यादगार पारी
टिप फोस्टर ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए जब उन्होंने 14 दिसंबर, 1903 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पांच मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार 287 रन बनाए।फोस्टर के दोहरे शतक के 69 सालों बाद वेस्टइंडीज के लॉरेंस रोवे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया। रोवे के लिए यह मैच इसलिए भी खास रहा क्योंकि उन्होंने पहली पारी में 214 रन तो बनाए ही, दूसरी पारी में भी नाबाद शतक लगाया। रोवे के अलावा श्रीलंका के ब्रेंडन केरुप्पू (201 नाबाद) और न्यूजीलैंड के मैथ्यू सिंक्लेर (214) भी अपने पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने में कामयाब रहे। केरुप्पू ने 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ जबकि सिंक्लेर ने 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया।