5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2018: BCCI ने पुणे को बनाया CSK का होम ग्रांउड, चेन्नई के मुकाबले अब यहां खेले जाएंगे

चेन्नई में मैच आयोजित किए जाने के मामले पर जारी विरोध को देखते हुए बीसीसीआई ने चेन्नई के बाकी बचे मैचों को पुणे में आयोजित कराने का ऐलान किया है।

2 min read
Google source verification
ipl

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में अब चेन्नई में कोई भी मैच नहीं खेला जा सकेगा। कावेरी जल विवाद पर जारी गतिरोध को देखते हुए आईपीएल के आयोजकों ने चेन्नई में मैच आयोजित नहीं करने का फैसला लिया है। बता दें कि बुधवार को चेन्नई में कोलकाता और चेन्नई के बीच मैच खेला गया था। लेकिन इस मैच को रद्द कराने की मांग के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद चेन्नई स्टेडियम में करीब पुलिस के करीब 4000 जवानों को मोर्चा संभालना पड़ा। करीब 350 आंदोलनकारियों को हिरासत में लेने के बाद यह मैच खेला गया। लेकिन इसके बाद भी मैच के दौरान दर्शकों ने मैदान में जूते फेंके। इन्हीं कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है।

पुणे में खेल जाएंगे चेन्नई वाले मैच -
जारी गतिरोध को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और चेन्नई सुपर किंग्स ने तय किया है कि उसके बाकी छह घरेलू मैच अब चेन्नई की जगह पुणे में खेले जाए। गौरतलब हो कि कावेरी जल विवाद के कारण तमिलनाडु के राजनेता शुरू से आइपीएल मैचों के चेन्नई में आयोजन का विरोध कर रहे थे। कल के मैच के बाद स्टेडियम में सांप छोड़ने की भी धमकी दी गई थी।

इस कारण पुणे को मिली वरीयता-
चेन्नई के मैचों की मेजबानी हासिल करने की रेस में चार शहर थे। लेकिन मौका पुणे को मिला। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक पुणे को अन्य शहरों में वरीयता इस लिए दी गई क्योंकि प्लेऑफ के दो मैच यही आयोजित हो रहे हैं। जिसकी तैयारियां पहले से ही जारी है। यदि किसी दूसरे शहर को यह जिम्मा मिलता तो स्टेडियम को तैयार होने में समय लगता।

सीएसके के सीईओ ने दी थी सलाह -
चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.एस. विश्वनाथन ने बुधवार को कहा कि चेन्नई पुलिस ने कावेरी नदी विवाद के चलते लीग के मैच चेन्नई से कहीं और आयोजित कराने की सलाह दी है। विश्वनाथन ने कहा कि हमने चेन्नई के पुलिस आयुक्त से इस मामले पर बात की है। उन्होंने हमें सलाह दी है कि हम खराब स्थिति को देखते हुए मैचों को कहीं और स्थानांतरित कर दें।