
Durand Cup 2022 Bengaluru FC vs Indian Air Force: इंडियन सुपर लीग (ISL) फ्रेंचाइजी बेंगलुरु एफसी ने आरोप लगाया है कि चल रहे डूरंड कप फुटबॉल 2022 में इंडियन एयर फॉर्स के खिलाफ मैच के दौरान उनके एक खिलाड़ी के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार किया गया था। कथित घटना मंगलवार को कोलकाता के युवा भारती स्टेडियम की है। बेंगलुरू एफसी ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को अधिकारियों के सामने उठाया है।
क्लब ने एक बयान में कहा, "बेंगलुरु एफसी को मंगलवार शाम को हुए डूरंड कप मैच के दौरान सामने वाली टीम के एक खिलाड़ी द्वारा हमारे एक खिलाड़ी पर नस्लीय टिप्पणी की गई।" बयान में कहा गया, "हम इस मामले में संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमारा संदेश साफ है कि भेदभाव की कहीं कोई जगह नहीं है। फुटबॉल सभी के लिए है।"
यह भी पढ़ें: लसिथ मलिंगा ने श्रीलंका के खेल मंत्री को कह दिया था 'बंदर'
बेंगलुरू एफसी ने डूरंड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए इंडियन एयर फॉर्स को 4-0 से हराया। द ब्लूज के लिए रॉय कृष्णा (9वें मिनट), सुनील छेत्री (23वें मिनट), फैसल अली (71वें मिनट) और शिव शक्ति (93वें मिनट) ने गोल किए। इस दबदबे वाली जीत के साथ बेंगलुरू की टीम ग्रुप बी में छह अंक से मोहम्मडन एससी के साथ शीर्ष पर चल रही है। दोनों टीम के समान अंक और समान गोल अंतर है। अगले मंगलवार को आईएसएल की साथी टीम एफसी गोवा के खिलाफ मैदान पर लौटने से पहले साइमन ग्रेसन की टीम एक सप्ताह से ब्रेक पर है।
आर्मी रेड फुटबॉल ने नेरोका एफसी को गोलरहित ड्रा पर रोका-
खिताब की प्रबल दावेदार नेरोका एफसी को ग्रुप सी मैच में आर्मी रेड फुटबॉल टीम ने गोलरहित ड्रा पर रोक दिया। स्थानीय प्रबल दावेदार टीआरएयू एफसी को 3-1 से हराने के बाद नेरोका एफसी इस मैच में प्रबल दावेदार के तौर पर उतरा था लेकिन एआरएफटी के खिलाड़ियों के शानदार डिफेंस उसे गोल नहीं करने दिये।
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: हांगकांग ने एशिया कप के लिए किया क्वालीफाई, ये 6 टीम खेलेंगी टूर्नामेंट
इससे नेरोका एफसी टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत से महरूम रह गया। नेरोका ने पहले हाफ में कई मौके बनाये लेकिन विपक्षी टीम के डिफेंडरों के शानदार प्रदर्शन से इन्हें गोल में नहीं बदल सका। नेरोका के गोलकीपर सोनल पोरेई को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया जिन्होंने एआरएफटी के प्रदीप कुमार के प्रयास का शानदार बचाव किया था।
Updated on:
25 Aug 2022 10:00 am
Published on:
25 Aug 2022 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
