2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022: हांगकांग ने एशिया कप के लिए किया क्वालीफाई, ये 6 टीम खेलेंगी टूर्नामेंट

Asia Cup Qualifier: एशिया कप क्वालीफायर्स में लगातार तीसरा मैच जीतकर हांगकांग ने क्वालीफाई कर लिया है। हॉन्गकॉन्ग की टीम भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए का हिस्सा बनेगी, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम शामिल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 25 Aug 2022, 9:30 AM IST

asa.png

Hong kong qualifies for Asia cup 2022: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले जाने वाले एशिया कप 2022 की तैयारियां हो चुकी हैं। यह टूर्नामेंट 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही इसके लिए चुनी जा चुकी थी। मंगलवार को क्वॉलिफायर का आखिरी मुक़ाबला जीत हॉन्गकॉन्ग ने छठा स्थान हासिल कर लिया है।

इस मुक़ाबले में यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 147 रन बनाए। यूएई के लिए कप्तान सीपी रिजवान ने 49 रनों की पारी खेली। वहीं फरीद ने 41 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी में फरीद ने दो चौके और तीन सिक्स लगाए। वहीं हांगकांग की तरफ से एहसान खान ने चार और आयुष शुक्ला ने तीन विकेट झटके।

जवाब में यासीम मुर्तजा की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत हांगकांग की टीम ने 148 रनों के लक्ष्य को 19 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुर्तजा ने 43 गेंदों में सात चौके और एक सिक्स की मदद से 58 रनों की पारी खेली। उन्होंने पहले विकेट के लिए टीम के कप्तान निजाकत खान के साथ 85 रनों की साझेदारी की। कप्तान निजाकत ने 39 और स्टार बल्लेबाज बाबर हयात ने 38 रनों की पारी खेली। यूएई की तरफ से जुनैद सिद्दकी और बासिल हमीद ने एक-एक विकेट लिया।

यह भी पढ़ें: लसिथ मलिंगा ने श्रीलंका के खेल मंत्री को कह दिया था 'बंदर'

हांगकांग की टीम ने क्वालीफायर्स मुकाबलों में कुवैत, यूएई और सिंगापुर को हराया। टीम ने 6 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, कुवैत तीन मैचों में दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। यूएई की टीम मात्र एक ही मुकाबला जीत सकी। वहीं सिंगापुर अपने सारे मैच हार गई। इसी के साथ हॉन्गकॉन्ग की टीम भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए का हिस्सा बनेगी, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम शामिल है।

यह भी पढ़ें: भारत बनाम पाकिस्तान मैच का 132 देशों में होगा लाइव टेलिकास्ट


दोनों ग्रुप में टॉप 2 पर काबिज टीमें सुपर 4 में क्वालिफाई कर जायेंगी जहां पर राउंड रॉबिन स्टेज में मैच खेले जायेंगे और टॉप 2 पर रहने वाली टीमों के बीच फाइनल खेला जायेगा। हॉन्गकॉन्ग की टीम एशिया कप में अपना पहला मैच भारत के खिलाफ 31 अगस्त को खेलेगी तो वहीं पर दूसरे मैच में उसका सामना पाकिस्तान से 2 सितंबर को होगा।