2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022: भारत बनाम पाकिस्तान मैच का 132 देशों में होगा लाइव टेलिकास्ट

Asia Cup 2022: एशिया कप शुरू होने में अब बहुत कम ही समय ही बचा है और सब बेसब्री से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का इंतजार कर रहे हैं। भारत पाकिस्तान का आमना-सामना 28 अगस्त को होगा और इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बनने वाले हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 25 Aug 2022, 7:21 AM IST

Ind vs Pak Asia Cup 2022

Ind vs Pak Asia Cup 2022

Asia Cup 2022: एशिया कप 27 अगस्त से यूएई में शुरू होने के लिए तैयार हैं। इस बार यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। पहले यह टूर्नामेंट श्रीलंका में होना था लेकिन खराब आर्थिक हालातों के चलते इसे यूएई शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। इस बार यह एशिया कप का 12वां सीजन है और इस बार कुल 6 टीमें खिताब जीतने के लिए दावेदारी पेश करती नही नजर आएंगी। भारत, पाकिस्तान अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश के अलावा छठी टीम क्वालिफिकेशन राउंड के थ्रू जुड़ेगी। पहला मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा, जबकि 28 अगस्त को हाई वोल्टेज मैच मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिलेगा। इस मैच में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है। आइए आपके इसके बारे में बताते हैं

बनेगा यह विश्व रिकॉर्ड

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में एक रिकॉर्ड बनने जा रहा है। बता दें कि क्रिकेट इतिहास में कभी भी एक मैच को 132 देशों में प्रसारित नहीं किया गया है। यह पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान का मैच विश्व के 132 देशों में सीधा प्रसारित किया जाएगा। भारत में लाइव टेलीकास्ट के अधिकार मुख्य रूप से स्टार स्पोर्ट्स के पास है। इसके अलावा डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी आप इस मैच का आनंद ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें: धोनी के पांच चौंकाने वाले फैसले, जो इतिहास बन गए

एशिया कप के लिए भारतीय टीम:

Team India for Asia Cup 2022: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, दीपक हुडा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022 से पहले विराट कोहली ने अपनी फॉर्म को लेकर भरी हुंकार