2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022: एशिया कप से पहले विराट कोहली का बड़ा बयान, फॉर्म को लेकर कही ये बड़ी बात

विराट कोहली की खराब फॉर्म क्रिकेट फैंस के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। लेकिन अब विराट कोहली ने अपनी फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। आइए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 24 Aug 2022, 8:14 PM IST

virat_kohli_press_confrence.jpg

Virat kohli

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली इन दिनों अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। कभी क्रिकेट की दुनिया में चेस मास्टर कहे जाने वाले विराट कोहली पिछले 3 सालों से और 1000 दिनों से एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। आखिरी बार कोहली के बल्ले से साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक आया था। इसके बाद विराट के क्रिकेट करियर में शतक का एक सूखा सा आ गया है। इसी बीच क्रिकेट पंडितों ने तो यहां तक मांग कर दी थी कि अगर विराट कोहली फॉर्म में नहीं है तो उन्हें टीम में नहीं खिलाना चाहिए। लेकिन अब एशिया कप शुरू होने से पहले विराट कोहली ने अपनी फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विराट कोहली ने कही ये बड़ी बात

एशिया कप 2022 में क्रिकेट फैंस विराट कोहली को फॉर्म में देखना चाहेंगे। और इस बड़े टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले विराट कोहली ने एक बड़ा बयान दिया है। कोहली ने अपनी फॉर्म को लेकर कहा कि 'मैं खिलाड़ी के रूप में इस चरण से सीखना चाहता हूं। करियर में उतार-चढ़ाव आएंगे, जब मैं इससे बाहर आऊंगा, मुझे पता है कि मैं कितना कंसिस्टेंट हूं। ऐसा फेस एक खिलाड़ी को उसकी वैल्यू समझने में मदद करता है।'

यह भी पढ़ें: लसिथ मलिंगा ने इनको कह दिया था 'बंदर'


विराट कोहली का अपनी फॉर्म के बारे में इस तरह का बयान देना, जल्द ही उनके बल्ले से रन निकलने की गवाही देता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि अब विराट कोहली क्रिकेट से लंबे ब्रेक के बाद एशिया कप में खेलते हुए दिखेंगे, आखरी बार वह भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरे पर खेले थे। भारत का पहला मैच एशिया कप में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को होगा।

यह भी पढ़ें: बाबर आज़म ने प्यार किया, शादी का वादा किया लेकिन मुकर गया!