ENG vs AUS T20 Series 2024 Result: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टी20 सीरीज बराबरी पर खत्म हो गई। बारिश के चलते सीरीज के आखिरी मुकाबले का नतीजा नहीं निकल सका और दोनों टीमों को 1-1 मैच जीतने के बाद सीरीज खत्म करना पड़ा। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से जीत हासिल की थी तो दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बराबरी हासिल की थी। तीसरे मुकाबले में एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी और मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इस सीरीज में दो मैच खेले गए और इस दौरान कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से अपनी जगह पक्की करने की कोशिश की।