नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स का कहना है कि वह इस पल को हमेशा याद रखेंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वोक्स ने कहा कि लॉर्ड्स पर शतक लगाकर गर्व से बल्ला उठाना ही एक सपना है और एक क्रिकेट खिलाड़ी के सपने ऐसे ही होते हैं।