सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद भारत और इंग्लैंड की टीमें दूसरे टेस्ट के लिए बर्मिंघम में बुधवार से एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इंग्लैंड ने इस मैदान पर कुल 56 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 30 में जीत, 11 में हार मिली है जबकि 15 मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं भारत यहां पर आठ टेस्ट खेला है और उन्हें एक भी मैच में जीत नहीं मिल पाई है। आठ में से सात हार और एक ड्रॉ के साथ भारत के लिए यह मैदान अभी तक एक अभेद्य किला बना हुआ है। इसमें से भी सात में से तीन में भारत को पारी की हार मिली है।