13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋषभ पंत के शतक जड़ने के बाद राहुल द्रविड़ ने लगाई छलांग, जश्न देखकर हैरान रह गया पूरा स्टेडियम

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाकर टीम इंडिया की नैय्या पार लगाई। उनके शतक के बाद कोच राहुल द्रविड़ का रिएक्शन देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

2 min read
Google source verification
eng vs ind rahul dravid reaction video watch rishabh pant century

राहुल द्रविड़ का जबरदस्त रिएक्शन

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच पांचवें टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत का जलवा देखने को मिला। पंत ने 89 गेंदों में अपना पांचवा टेस्ट शतक पूरा कर लिया। टीम इंडिया की हालत खराब हो गई थी। शुरूआती झटके लगने के बाद पंत ने जबरदस्त पारी खेली। पंत ने जब अपना शतक पूरा किया तब कोच राहुल द्रविड़ खुशी से उछल पड़े। द्रविड़ का ये अंदाज पहली बार देखने को मिला। शायद इससे पहले इस तरह उछलते हुए उन्हें बहुत कम बार देखा गया।


राहुल द्रविड़ का खास रिएक्शन

पंत ने 111 गेदों में 146 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्हें 20 चौके और 4 सिक्स लगाए। ये पारी उनकी हमेशा याद रखी जाएगी। पंत का ये शतक तब आया जब टीम इंडिया 71 रनों पर चार विकेट गंवा चुकी थी। इन मुश्किल परिस्थितियों में पंत ने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए टीम इंडिया को 300 के स्कोर से ऊपर पहुंचाया। पंत ने अपने खास अंदाज में ही बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। खैर उनकी इस पारी से कोच राहुल द्रविड़ बहुत खुश हुए। राहुल द्रविड़ और पंत के बीच साउथ अफ्रीकी सीरीज में भी काफी बातचीत हुई थी। पंत साउथ अफ्रीकी सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान थे। आप अगर वीडियो के जरिए राहुल द्रविड़ का रिएक्शन देखेंगे तो मजा आ जाएगा।

ये भी पढ़ें- शिखर धवन के डूबते हुए करियर को रोहित शर्मा ने दिया सहारा, जल्द ही लेने वाले थे रिटायरमेंट!

पंत ने इस खास शतक से कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए है। पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए है। पंत के इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 सिक्स भी पूरे हो गए है। 37वें ओवर में जैक लीच को सिक्स लगाकर ये मुकाम पंत ने अपने करियर में हासिल किया। टीम इंडिया अब इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत स्कोर पर पहुंच गई है। एक समय लगा था कि टीम इंडिया पहली पारी में 200 रन भी नहीं बना पाएगी लेकिन पंत ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया।

ये भी पढ़ें- भारतीय WWE रेसलर पर चढ़ा पुष्पा का खुमार, रिंग में प्रतिद्वंदी को 'अधमरा' करने के बाद दिखाया ट्रेलर