फिल्म पुष्पा अब पूरे वर्ल्ड में प्रसिद्ध हो चुकी है। इस फिल्म का प्रसिद्ध एक्शन और डॉयलाग मैं झुकेगा नहीं अब हर किसी के दिल और दिमाग में रहता है। WWE रिंग में भी अब पुष्पा का जलवा देखने को मिला है। आप सभी को पता है कि WWE के NXT शो में भारतीय सुपरस्टार सौरव गुर्जर काम कर रहे हैं। उनका नाम वहां पर सांगा है। अच्छा काम वो कर रहे हैं। इस बार मैच जीतने के बाद उन्होंने पुष्पा पोज देकर चौंका दिया।