
ENG vs NEP Hong Kong Sixes Highlights: हांगकांग सिक्सेस में पहले दिन एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां नेपाल ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 97 रन बनाए। रवि बोपारा ने सबसे अधिक 12 गेंदों में 49 रन की पारी खेली। 98 रन के लक्ष्य को नेपाल ने सिर्फ 4.2 ओवर में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। इससे पहले इंग्लैंड को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। पूल B में अपने दोनों मैच हारते ही इंग्लैंड अब टूर्नामेंट में निचले स्तर की टीमों के साथ प्लेट मुकाबले खेलेगी और खिताब की रेस से बाहर हो गई है।
नेपाल के कप्तान संदीप जोरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एलेक्स डेविस मैच की पहली गेंद पर ही आउट हो गई। इसके बाद रवि बोपारा और समीत पटेल ने 60 रन की साझेदारी की। बोपारा 49 रन बनाकर आउट हुए तो समीत पटेल ने 39 रन बनाए। दोनों ने मिलकर 10 छक्के और 4 चौके लगाए। इसके बाद आखिरी के 3 बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 5.5 ओवर में ही 97 रन पर ढेर हो गई।
98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत अच्छी रही और सलामी बल्लेबाजों ने ही मैच को लगभग खत्म कर दिया। लोकेश बाम 11 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे तो संदीप जोरा ने 12 गेंदों में छह छक्के और 3 चौकों की मदद से 50 रन बनाए और रिटायर्ड हुए। इसके बाद लोकेश बाम के साथ मिलकर राशिद खान ने 5 गेंदों में 21 रन बनाकर नेपाल को 5वें ओवर में ही शानदार जीत दिला दी। नेपाल और ऑस्ट्रेलिया इस ग्रुप से अगले दौर में पहुंच चुकी हैं तो इंग्लैंड बाहर हो गई है।
Updated on:
1 Nov 2024, 5:13 PM IST
Published on:
1 Nov 2024, 5:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.