
भारतीय गेंदबाज रवींद्र जड़ेजा । फोटो ANI
IND vs NZ 3rd Test: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जड़ेजा की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 235 रन पर ढेर हो गई है। डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 82 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भा पार नहीं कर सके और जडेजा-सुंदर की गेंद पर आउट होते चले गए। वॉशिंगटन सुंदर ने 81 रन देकर 4 विकेट हासिल किए तो जड़ेजा ने 65 रन देकर 5 विकेट चटकाए। भारतीय टीम को पहला सफलती आकाशदीप ने दिलाई और उन्हें एक विकेट से ही संतोष करना पड़ा।
इससे पहले लंच तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट गंवाकर 92 रन बना लिए थे। वॉशिंगटन सुंदर ने दो महत्वपूर्ण झटके दिए, जिससे भारत ने तीसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में लंच तक न्यूजीलैंड को 27 ओवर में 92 रन बनाए थे। सुंदर ने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (28) और रचिन रवींद्र के विकेट लगभग एक जैसे तरीके से लिए। लंच के समय, विल यंग ने 73 गेंदों पर 38 रन बनाकर मेहमान टीम की ओर से किला संभाला हुआ था, जिसमें तीन चौके और पहले सत्र का एकमात्र छक्का शामिल था। डेरिल मिशेल 11 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
लंच के बाद रवींद्र जड़ेजा की घातक गेंदबाजी देखने को मिली और उन्होंने विल यंग को 71 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लेंडल, ईश सोढी, ग्लैन फिलिप्स और मैट हेनरी को आउट कर अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया। डेरिल मिचेल को सुंदर ने पवेलियन की राह दिखाई तो एजाज पटेल को LBW कर न्यूजीलैंड की पारी समेट दी।
Updated on:
5 Jul 2025, 12:37 PM IST
Published on:
1 Nov 2024, 3:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.