1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs PAK: पाकिस्तान ने 5 ओवर में भारत का खेल किया खत्म, ओपनिंग मैच में 6 विकेट से रौंदा

IND vs PAK Hong Kong Sixes 2024: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हांगकांग सिक्सेस 2024 के पहले मैच में भरत चिपली ने 16 गेंदों में 53 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 1 Nov 2024, 2:04 PM IST

IND vs PAK

IND vs PAK Hong Kong Sixes 2024: हांगकांग सिक्सेस के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम का हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भरत चिपली के शानदार अर्धशतक की बदौलत 6 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 119 रन बनाए। पाकिस्तान के ओपनर्स ने 5 ओवर में ही बिना किसी विकेट के नुकसान पर खेल खत्म कर दिया और जीत के साथ इस टूर्नामेंट का आगाज किया। आसिफ अली ने 14 गेंदों में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए तो मुहम्मद अखलाक ने 12 गेंदों में 40 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

पाकिस्तान के कप्तान फहीम असरफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की पारी की शुरुआत करने उतरे रॉबिन उथप्पा और भारत चिपली ने गदर मचाया लेकिन उथप्पा के आउट होने के बाद केदार जाधव मनोज तिवारी कुछ खास नहीं कर सके, जिसकी बदौलत टीम इंडिया की रनगति धीमी हो गई। हालांकि दूसरी ओर भरत चिपली ने 16 गेंदों में 53 रन कूट दिए, जिसमें 4 छक्के और 6 चौके शामिल थे। इस टूर्नामेंट का नियम है कि कोई भी बल्लेबाज लगातार 31 या कुल 50 रन के पार पहुंच जाता है तो उसे रिटायर्ड होना पड़ेगा। भारत ने 6 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 119 रन बनाए।

पाकिस्तान ने खू उड़ाए छक्के-चौके

120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत धमाकेदार रही और स्टुअर्ट बिन्नी पहले ही ओवर में 21 रन खा गए। दूसरे ओवर में आसिफ अली ने केदार जाधव को 3 छक्के और एक चौका मारा और ओवर से कुल 23 रन बटोर लिए। तीसरे ओवर में शहबाज नदीम ने 24 रन लुटाए और 3 ओवर में पाकिस्तान ने 68 रन बना लिए। मनोज तिवारी ने चौथे ओवर में 20 रन दिए तो 5वें ओवर में शाहबाज नदीम ने 33 रन लुटा दिए और इसी ओवर में मैच खत्म हो गया। टीम इंडिया का अगला मुकाबला यूएई से होगा, जो कल खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर को कोलकाता ने किया रिलीज, रिंकू सिंह को सबसे ज्यादा कीमत में किया रिटेन