11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs SA T20: आज सीरीज होगी बराबर या साउथ अफ्रीका मारेगी बाजी? यहां देखें टी20 का बड़ा घमासान

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच साल 2007 से अब तक कुल 27 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इंग्लैंड ने 12 मैच अपने नाम किए, जबकि साउथ अफ्रीका ने 14 मुकाबले जीते।

2 min read
Google source verification
England vs South Africa 2nd t20 2025

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 (फोटो- SA Cricket and England Cricket)

ENG vs SA Live Streaming: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच शुक्रवार को मैनचेस्टर में टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। यह मैच इंग्लैंड के लिए 'करो या मरो' का होगा। साउथ अफ्रीका की टीम सीरीज के शुरुआती मुकाबले को डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर 14 रन से अपने नाम कर चुकी है। मेहमान टीम तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में अगर इंग्लैंड ने सीरीज का दूसरा मुकाबला भी गंवा दिया, तो मेजबान टीम सीरीज से हाथ धो बैठेगी।

इस मुकाबले में जोस बटलर और हैरी ब्रूक बल्लेबाजी में इंग्लैंड की टीम को मजबूती देते नजर आ सकते हैं। वहीं, गेंदबाजी में ब्रायडन कार्स और आदिल राशिद विपक्षी बल्लेबाजों को चौंकाने का माद्दा रखते हैं। साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी में डेवाल्ड ब्रेविस और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस से काफी उम्मीदें होंगी। वहीं, गेंदबाजी में क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश टीम को मजबूती दिला सकते हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना पसंद करती है।

दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच साल 2007 से अब तक कुल 27 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इंग्लैंड ने 12 मैच अपने नाम किए, जबकि साउथ अफ्रीका ने 14 मुकाबले जीते। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है।

टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका

एडन मार्करम (कप्तान), रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लिजाद विलियम्स, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी और नंद्रे बर्गर।

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, ल्यूक वुड, आदिल राशिद, साकिब महमूद, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जेमी स्मिथ और रेहान अहमद।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग