एक बार फिर बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप
भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 48 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 33 रन बनाए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 26, कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने 17-17 तथा अजिंक्या रहाणे ने 13 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से एंडरसन और ब्रॉड के अलावा क्रिस वोक्स ने 24 रन पर दो विकेट लिया। इससे पहले, इंग्लैंड ने सुबह अपने कल के स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 357 रन से आगे खेलना शुरू किया और सात विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।