नई दिल्ली। टी-20 और वनडे सीरीज के बाद अब भारतीय टीम का इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच एक अगस्त से खेला जाना है। इसके लिए दोनों टीमें फिलहाल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप में जुटी है। लेकिन इससे पहले इंग्लैंड की जूनियर टीम ने भारतीय टीम के खतरे की घंटी बजा दी है। वोर्सेस्टर में इंग्लैंड लायंस और इंडिया ए टीम के बीच खेली गई चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच में भारतीय टीम को करारी मात झेलनी पड़ी है। अंजिक्य रहाणे, करुण नायर, ऋषभ पंत, मुरली विजय जैसे दिग्गजों से सजी भारतीय टीम को इंग्लैंड लायंस ने 253 रनों के बड़े अंतर से मात दी।