सिर्फ 197 पूरी टीम सिमटी
इससे पहले, इंडिया-ए ने तीसरे दिन अपने दूसरे दिन के स्कोर चार विकेट पर 144 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 197 रन पर सिमट गई। टीम के लिए पृथ्वी शॉ ने सर्वाधिक 62, ऋषभ पंत ने 58 और अजिंक्य रहाणे ने 49 रन बनाए। पंत को क्रिस वोक्स ने आउट किया। पंत ने 111 गेंद की पारी में छह चौके लगाए अगले ओवर में रहाणे को सैम कुरेन ने पवेलियन भेजा। निचले क्रम के बल्लेबाज कोई कमाल नहीं कर सके। इंग्लैंड लायंस ने इस तरह 226 रन की बढ़त हासिल की और दूसरी पारी में पांच विकेट पर 194 रन बनाकर पारी घोषित कर दी तथा इंडिया-ए के सामने जीत के लिए 420 रनों का लक्ष्य रखा. लायंस के लिए दूसरी पारी में डेविड मलान ने 56 और ओली पोप ने 50 रन बनाए. डेविड मालान (56) और रोरी बर्न्स (38) ने 47 रन की साझेदारी की।