नई दिल्ली । भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में अपना शतक पूरा करने के बाद बल्लेबाज जो रूट ने अपने करियर के 13वें शतक का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाया उन्होंने अपने बल्ले को हाथ से छोड़ दिया । उनकी यह बल्ले को छोड़ने वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । और रूट को अपनी इस हरकत की वजह से काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है । इसी बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ की एक फोटो में रूट को टैग करके ट्वीट कर इस मुद्दे को और हवा दे दी है ।