12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs IND: तीसरे वनडे में मोहम्मद शमी तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड

ENG vs IND: इस आखिरी मूकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी के पास दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। शामी के अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे में सबसे ज्यादा रन के मामले में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से आगे निकल सकते हैं।

2 min read
Google source verification
shami_ahmad.png

तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी के पास तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

England vs India Mohammed Shami: अक्सर अपने सुना होगा कि कोई बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का कोई रिकॉर्ड तोड़ने वाला है या उसके करीब है। लेकिन यहां मामला अलग है। यहां भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड जल्द अपने नाम कर सकते हैं। यह रिकॉर्ड है वनडे में भारत के लिए सबसे सबसे ज्यादा विकेट लेने का।

सचिन ने अपने वनडे करियर में 463 मैचों में 154 विकेट चटकाए हैं और इस लिस्ट में वे 12वे नंबर पर हैं। मोहम्मद शमी अबतक 152 विकेट ले चुके हैं और अगर वे ओल्ड ट्रेफर्ड में दो विकेट और ले लेते हैं तो सचिन की बराबरी कर लेंगे। वहीं 3 लेने पर उनसे आगे निकाल जाएंगे। वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले ने लिए हैं। कुंबले ने अपने करियर में 334 विकेट चटकाए हैं।

यह भी पढ़ें- बाबर और विराट के बीच कूदे शाहिद अफरीदी , मोदी सरकार पर साधा निशाना

इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इस मैच में अगर शर्मा 20 रन बनाते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से आगे निकल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह कर सकते हैं डेब्यू, श्रेयस अय्यर को मिलेगा मौका, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11


अजरुद्दीन ने इस फॉर्मेट में खेले 334 मैच में 36.92 की औसत से 9378 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा 232 मैचों में 9359 रन बना चुके हैं। अगर रोहित रविवार को ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 6ठें पायदान पर पहुंच जाएंगे। इस लिस्ट में सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर 18426 रन के साथ मौजूद हैं।

इंग्लैंड औए भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुक़ाबला कल यानि 17 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाएगा। यह सीरी 1-1 से बराबर चल रही है ऐसे में दोनों टीम इस मैच को जीतने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगायेंगी। सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मुक़ाबले में उन्हें 100 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग