24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को सबसे ज्यादा खलेगी इस खिलाड़ी की कमी, पिछले आंकड़े कर देंगे हैरान

एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के आखिरी मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। टीम में 4 बदलाव किए गए हैं, जिसमें कप्तान बेन स्टोक्स को भी बाहर किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 30 Jul 2025, 7:54 PM IST

Ben Stokes Fitness

Ben Stokes Fitness: भारत की पहली पारी में पांच विकेट हॉल की खुशी मनाते बेन स्‍टोक्‍स। (फोटो सोर्स: IANS)

31 जुलाई से शुरू हो रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। कप्तान बेन स्टोक्स सहित 4 खिलाड़ी इस टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बेन स्टोक्स को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए चौथे टेस्ट के दौरान कंधे में इंजरी हुई थी। उन्हें बार-बार दाहिना कंधा पकड़े देखा गया था। अत्यधिक गेंदबाजी करने की वजह से उन्हें इंजरी हुई। इस वजह से पांचवें और निर्णायक टेस्ट से स्टोक्स को बाहर रहना होगा। पांचवें टेस्ट में स्टोक्स की जगह ओली पोप इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे।

बेन स्टोक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि निर्णायक टेस्ट से बाहर होने से वह निराश हैं। लेकिन, वह अभी से ही रिहैब शुरू करेंगे ताकि आगामी दौरों में टीम के लिए उपलब्ध हो सकें।

स्टोक्स की खलेगी सबसे ज्यादा कमी

स्टोक्स का पांचवें टेस्ट से बाहर होना इंग्लैंड के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। न सिर्फ कप्तान के रूप में बल्कि खिलाड़ी के रूप में भी वह इंग्लैंड के लिए बेहद अहम है। इस सीरीज में गेंद और बल्ले से उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। वह पिछले 4 टेस्ट मैचों में 304 रन बनाने के साथ ही 17 विकेट ले चुके हैं। मैनचेस्टर टेस्ट में स्टोक्स प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे। जोफ्रा आर्चर को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत रेस्ट दिया गया है।

स्टोक्स के अलावा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स और स्पिनर लियाम डॉसन भी अगले टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। जैकब बेथेल, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन और जोश टंग को टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन और जोश टंग।