5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, एलेक्स हेल्स पर लगा प्रतिबंध

हेल्स पर प्रतिबंधित ड्रग्स लेने का आरोप पूर्व खिलाड़ी कर रहे हैं विश्व कप टीम से बाहर करने की मांग पहले भी मारपीट के आरोप में हो चुके हैं प्रतिबंधित

2 min read
Google source verification
icc world cup

विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, एलेक्स हेल्स पर लगा प्रतिबंध

लंदन : विश्व कप 2019 क्रिकेट से ठीक पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। विश्व कप टीम में शामिल इंग्लैंड के खिलाड़ी एलेक्स हेल्स पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 21 दिन का प्रतिबंध लगा दिया है। उन पर प्रतिबंधित ड्रग्स लेने का आरोप है।

निजी कारणों से क्रिकेट से दूर रहने की आई थी खबर
बता दें कि इंग्लैंड ने जब अपनी विश्व कप टीम का चयन किया था, उसके तुरत बाद यह खबर आई थी कि एलेक्स हेल्स ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इसके बाद यह खबर आई कि निजी कारणों से वह कुछ दिनों के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे और अब यह चौंकाने वाली खबर आई है।

मारपीट के आरोप में उन पर लग चुका है बैन
हेल्स पर प्रतिबंध का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले उन पर पहले भी प्रतिबंध लग चुका है। 2017 में ब्रिस्टल में एक क्लब में हुए एक मारपीट की घटना में भी उनका नाम आया था। इस मारपीट में उनके साथ इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स भी थे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसके बाद इन दोनों पर प्रतिबंध लगाया था।

अब भी खेल सकते हैं विश्व कप
30 साल के इस खिलाड़ी पर 21 दिन का बैन लगाया गया है, जबकि विश्व कप 30 मई से होना है। ऐसे में अगर नियमों की बात की जाए तो उनके पास विश्व कप खेलने का पूरा अवसर है। इस बारे में ईसीबी के नियम स्पष्ट हैं। नियम के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी पहली बार प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करता है तो उसे पुनर्वास कार्यक्रम से गुजरना पड़ता है। इसके बाद वह मैदान पर वापसी कर सकता है। हेल्स को अपने प्रतिबंध के 21 दिन की अवधि में इस प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद वह वापसी कर सकते हैं। दूसरी बार वही हरकत दोहराने पर तीन हफ्ते का बैन और मैच फीस में से पांच फीसदी की कटौती होती है। हालांकि 2017 का मामला मादक ड्रग्सस सेवन से नहीं जुड़ा था, इसके बावजूद यह उनकी दूसरी गलती बताई जा रही है। यही वजह है कि उन पर तीन हफ्ते का प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन अगर वह तीसरी बार भी दोषी साबित होता है तो उस पर कम से मक एक साल का बैन लगता है और ईसीबी उसका कॉन्ट्रेक्ट भी रद्द कर सकता है।

दिग्गज ख्रिलाड़ी रहे हैं विरोध
मिली जानकारी के मुताबिक एलेक्स हेल्स विश्व कप के लिए लगने वाले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कैंप का हिस्सा होंगे। अपना प्रतिबंध और पुनर्वास कार्यक्रम पूरा करने के बाद वह कैंप से जुड़ेंगे। लेकिन इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी हेल्स को विश्व कप टीम से बाहर करने के लिए मांग करने लगे हैं। पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट कर विश्व कप टीम से बाहर करने की मांग की है।