29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND VS ENG : थर्ड अंपायर ने अजिंक्य रहाणे को नो बॉल पर दिया आउट, अब सोशल मीडिया पर हो रहा बवाल

चौथे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को टेस्ट के पहले ही दिन 246 पर ढ़ेर कर दिया । जवाब में उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत के बाद मध्यक्रम में खराब बल्लेबाजी के कारण अपनी पहली पारी में 273 रन ही बना सकी।भारत की बल्लेबाजी के दौरान अजिंक्य रहाणे का विकेट विवादों की वजह से चर्चा में है ।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 1 Sep 2018, 3:05 PM IST

IND VS ENG : थर्ड अंपायर ने अजिंक्य रहाणे को नो बॉल पर दिया आउट, अब सोशल मिडिया पर हो रहा बवाल

IND VS ENG : थर्ड अंपायर ने अजिंक्य रहाणे को नो बॉल पर दिया आउट, अब सोशल मिडिया पर हो रहा बवाल

नई दिल्ली।भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों के सीरीज का चौथा मैच अभी चल रहा है । संपन्न हुए तीन मैचों में अभी भारतीय टीम 2-1 से पीछे है। चौथे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को टेस्ट के पहले ही दिन 246 पर ढ़ेर कर दिया । जवाब में उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत के बाद मध्यक्रम में खराब बल्लेबाजी के कारण अपनी पहली पारी में 273 रन ही बना सकी।भारत की बल्लेबाजी के दौरान अजिंक्य रहाणे का विकेट विवादों की वजह से चर्चा में है ।

यह भी पढ़ें :- प्रवीण, भुवनेश्वर के बाद यूपी को मिला नया कुमार, दलीप ट्रॉफी में मचाया धमाल- झटके 5 विकेट


भारत की पहली पारी सिर्फ 273 रन पर ही सिमटी
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सिरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ये टेस्ट मैच भी विवादों की वजह से चर्चा में है । जहां पहले दिन बुमराह की नो बॉल चर्चा में थी। वही टेस्ट मैच के दूसरे दिन अजिंक्य रहाणे का विकेट चर्चा में आया है।आपको बता दें भारत की पहली पारी सिर्फ 273 रन पर ही सिमट गई थी। इससे पहले कोहली और पुजारा टीम को संभाल रहे थे। इस दौरान कोहली 44 रन बना के आउट हो गए।

यह भी पढ़ें :- IPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नए कोच चुने गए गैरी कर्स्टन, 2011 में टीम इंडिया को बनाया था विश्व विजेता


पुजारा का विकेट बना विवादों की वजह
उनके आउट होने के बाद रहाणे और पुजारा ने टीम को संभालने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान बेन स्टोक्स की एक गेंद पर अंपायर ने रहाणे को आउट दे दिया। रहाणे ने पुजारा से बात कर के रिव्यु लिया। इस रिव्यु में साफ दिख रहा था कि स्टोक्स का पैर लाइन से बाहर है। लेकिन इसके बाद भी अंपायर ने रहाणे को आउट दे दिया।रहाणे खुद भी काफी हैरान दिखें । सोशल मीडिया पर इस विकेट को लेकर इंग्लैंड की काफी आलोचना हो रही है ।