29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs IND: इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने जो रूट के बजाए इन्हें बताया जीत का हीरो

लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ मिली जीत का श्रेय इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने टीम की गेंदबाजी को दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 15 Jul 2018, 3:13 PM IST

EOIN MORGAN

पिछले मैच की गलती सुधार इंग्लैंड ने दी भारत को पटखनी, मॉर्गन ने रुट से पहले इन्हे दिया जीत का श्रेय

नई दिल्ली। मैन ऑफ द मैच जोए रूट (113) के शतक की बदौलत खड़े किए गए 322 के मजबूत स्कोर का इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अच्छे से बचाव करते हुए दूसरे वनडे मैच में भारत को 86 रनों से हरा दिया। लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ मिली जीत का श्रेय इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने टीम की गेंदबाजी को दिया है। इस मैच में मिली जीत से इंग्लैंड ने तीन वनडे मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। ऐसे में लीड्स पर खेले जाने वाली तीसरा मैच दोनों टीमों के लिए अहम होगा।


रुट और स्पिन गेंदबाजी को सराहा
मैच के बाद मोर्गन ने कहा,"हमने भारतीय टीम की गेंदबाजी का सामना अच्छे से किया। ट्रैंट ब्रिज के मैच से हमने बहुत कुछ सीखा। यह पूरी तरह से टीम की अच्छी गेंदबाजी का नतीजा था।" इस मैच में जोए रूट ने इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक 113 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए मोर्गन ने कहा, "स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी ने ही हमारी पारी की नींव को मजबूत बनाया। उन्होंने इस जीत में बेहद अहम भूमिका निभाई है।"


रुट ने ठोका था शतक
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए थे। भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए पूरे 50 ओवर खेलने के बाद 236 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत का आखिरी विकेट 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल (12) के रूप में गिरा। रूट के अलावा इंग्लैंड के लिए कप्तान इयोन मोर्गन ने 53 और डेविड विले ने अंत में नाबाद 50 रनों की पारी खेल टीम को 300 के पार पहुंचाया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अपने बल्लेबाजों की सफलता जाया नहीं किया। मेजबान टीम के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट लियाम प्लंकट ने लिए। विले और आदिल राशिद को दो-दो सफलताएं मिलीं। मार्क वुड और मोइन अली को एक-एक विकेट मिला।


भारतीय बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन
रोहित शर्मा (15) और शिखर धवन (36) ने धीमी ही सही, लेकिन सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवरों में 49 रन जोड़े। वुड ने रोहित को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। टीम के स्कोरबोर्ड में आठ रनों का इजाफा हुआ था तभी विले ने धवन को पवेलियन भेज दिया। लोकेश राहुल को प्लंकट ने खाता भी नहीं खोलने दिया।भारत 60 के स्कोर तक आते-आते अपने तीन इनफॉर्म बल्लेबाज खो चुका था। यहां से कप्तान विराट कोहली (45)और सुरेश रैना (46) ने टीम को संभालने की कोशिश। उम्मीदें महेंद्र सिंह धोनी से थीं और उन्हें दूसरे छोर पर साथ चाहिए थे। धोनी के साथ हार्दिक पांड्या (21) विकेट पर थे, लेकिन प्लंकट ने पांड्या को 191 के कुल स्कोर पर चलता कर भारत को छठा झटका दिया। यहां से धोनी अकेले रह गए।धोनी की पारी का अंत प्लंकट ने 215 के कुल स्कोर पर किया। सिद्धार्थ कौल एक रन ही बना सके। कुलदीप आठ रनों पर नाबाद लौटे।