
पुलिस को शबनम सिंह ने बताया कि वे सितंबर 2023 से गुड़गांव स्थित दूसरे घर में रह रही थीं। 5 अक्टूबर 2023 को जब वह पंचकुला के घर लौटी तो पहली बार अलमारी से करीब 75 रुपये और ज्वेलरी समेत अन्य सामान गायब होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने खुद जांच करने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी सुराग उनके हाथ नहीं लगा। हालांकि उन्होंने यह नोट किया कि ललिता देवी और सिलदार पाल अचानक नौकरी छोड़कर दिवाली से गायब हैं।
एसएचओ बोले- ...तो चोरों तक कैसे पहुंचेंगे
उन्होंने इन दो पूर्व कर्मचारियों पर ही चोरी का शक जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में एसएचओ थाना मनसा देवी ने कहा कि अगर हम मीडिया को सब कुछ बता ही देंगे तो चोरों तक कैसे पहुंच सकेंगे? उन्होंने कहा कि पुलिस गंभीरता से इस मामले को सुलझाने में जुटी है।
यह भी पढ़ें : अश्विन राजकोट टेस्ट से आखिर क्यों हुए बाहर, अब BCCI उपाध्यक्ष ने बताया असली कारण
Published on:
17 Feb 2024 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
