17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फॉफ डु प्लेसिस को भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम की कप्तानी, टी20 में होगा कोई और

दक्षिण अफ्रीका ( South Africa ) के भारत दौरे की शुरुआत 15 सितंबर से होगी। इस दिन धर्मशाला में दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच खेला जाएगा

less than 1 minute read
Google source verification
faf

बड़ा झटका: कंधे की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हुए अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसिस

नई दिल्ली।आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में जिस टीम का प्रदर्शन सबसे ज्यादा हैरान करने वाला रहा था, वो टीम थी दक्षिण अफ्रीका। इस टीम का प्रदर्शन वाकई हैरान करने वाला रहा था। दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप से पहले वर्ल्ड चैंपियन का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन टीम लीग राउंड में ही बाहर हो गई। टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने कप्तान फॉफ डु प्लेसिस पर एक्शन की ठान ली है। माना जा रहा है कि आगामी भारत दौरे के लिए टी20 मैचों के लिए किसी और खिलाड़ी कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। हालांकि टेस्ट टीम की कमान डुप्लेसिस के ही पास रहेगी।

IND vs WI: ऋषभ पंत की तूफानी पारी में टूट गया धोनी का ये रिकॉर्ड, कई सालों से था कायम

2023 वर्ल्ड कप की प्लानिंग में दक्षिण अफ्रीका

मंगलवार को क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के कार्यकारी निदेशक कौरी वान जिल ने मीडिया को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डु प्लेसिस भारत दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम के कप्तान बने रहेंगे, टी20 में हो सकता है किसी और को कप्तानी सौंपी जाए। जिल ने कहा, "फाफ टेस्ट टीम के कप्तान होंगे। लेकिन हमें भविष्य की तरफ देखना होगा और 2023 की योजना पर काम करना होगा।"

अमित मिश्रा भी नवदीप सैनी के हुए कायल, बोले- ऐसे 3-4 खिलाड़ी और चाहिए टीम में

दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे का कार्यक्रम

दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज के साथ होगी। टी20 सीरीज का पहला मैच 15 सितंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी20 मैच 18 सितंबर को पंजाब के मोहाली में खेला जाएगा। आखिरी टी20 22 सितंबर को बेंगलुरु में होगा। टी20 सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज का आगाज 2 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में होगा।