27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICC Test Rankings: पाकिस्तानी खिलाड़ी फवाद और शाहीन कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे, ऋषभ पंत फिसलकर 8वें स्थान पर

एमआरएफ टायर्स द्वारा जारी की गई आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग मेें भारत के खिलाड़ी ऋषभ पंत को नुकसान हुआ तो पाकिस्तान के दो खिलाड़ी अपने कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

2 min read
Google source verification
rishabh_pant.jpg

एमआरएफ टायर्स द्वारा जारी की गई ताजा पुरुषों की टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान के बल्लेबाज फवाद आलम और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। दरअसल, पाकिस्तान ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत खेली गई दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 109 रन के विशाल अंतर से मात दी। फवाद ने पहली पारी में नाबाद 124 रन बनाए थे, जिसके चलते वह 34 स्थान की छलांग लगाकर 21वें नंबर पर पहुंच गए। वहीं शाहीन अफरीदी को 10 स्थान का फायदा हुआ और वह 8वें नंबर पर पहुंचे। शाहीन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लिए थे।

पिछले साल वापसी के बाद फवाद लगा चुके हैं 4 टेस्ट शतक
फवाद ने पिछले साल अगस्त में टीम में वापसी की थी और इसके बाद वह टेस्ट में 4 शतक लगा चुके हैं। इससे पहले उनके कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 47वीं थी, जो इस साल मई में थी। शाहीन के कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग इससे पहले 18वां स्थान थी। शाहीन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट में 18 विकेट लिए। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को भी फायदा मिला। बाबर आजम ने 75 और 33 रन बनाए व एक स्थान के फायदे के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गए। इससे पहले ऋषभ पंत 7वें स्थान पर थे। वहीं मोहम्मद रिजवान की टॉप-20 में वापसी हुई है। वहीं स्पिनर नौमान अली को साप्ताहिक अपडेट में चार स्थान का फायदा हुआ। वह 48वें स्थान से 44वें नंबर पर पहुंच गए।

यह खबर भी पढ़ें:—IND VS ENG 3rd Test: पुजारा की खराब फॉर्म बरकरार, फिर तोड़ा कोहली का भरोसा, भड़के फैंस ने किए ऐसे ट्वीट्स

जेसन होल्डर ने लगाई 6 स्थान की छलांग
वेस्टइंडीज की तरफ से जेसन होल्डर ने 6 स्थान की छलांग लगाकर बल्लेबाजों की और रैंंकिंग में 37वें नंबर पर पहुंच गए हैं। तेज गेंदबाज जायडेन सील्स चार स्थान के फायदे के साथ गेंदबाजों की लिस्ट में 54वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

8वें स्थान पर फिसले ऋषभ पंत
न्यूजीलैंड के केन विलियमसन 901 रेटिंग अंक के साथ बल्लेबाजों में शीर्ष पर काबिज हैं। इंग्लैंड के कप्तान 901 रेटिंग अंक के साथ बल्लेबाजों में शीर्ष पर काबिज हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 893 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। स्टीम स्मिथ 891 के साथ तीसरे और मार्नस लैबुशेन 878 अंक के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं। विराट कोहली 776 रेटिंग अंक के साथ पांचवें और रोहित शर्मा 773 रेटिंग अंक के साथ छठे स्थान पर बरकरार हैं। ऋषभ पंत 736 रेंटिंग अंक के साथ फिसलकर 8वें स्थान पर खिसक गए हैं। बाबर आजम 749 रेटिंग के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। डेविड वॉर्नर 724 और क्विंटन डी कॉक 717 रेटिंग अंक के साथ अपने स्थान पर बने हुए हैं। वह क्रमश: 9वें व 10वें नंबर पर काबिज हैं।