23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA 2018: हार के बाद भी पुतिन ने रुसी फुटबॉल टीम को जमकर सराहा

FIFA WC 2018, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ मिली हार के बावजूद कोच स्टानिसलाव चेरचेसोव और उनकी टीम की सराहना की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 8 Jul 2018, 5:01 PM IST

FIFA WC 2018

FIFA 2018: हार के बाद भी पुतिन ने रुसी फुटबॉल टीम को जमकर सराहा

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ मिली हार के बावजूद कोच स्टानिसलाव चेरचेसोव और उनकी टीम की सराहना की। 'गोल डॉट कॉम' के अनुसार, रूस को शनिवार देर रात खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट में क्राऐशिया ने 4-3 (2-2) से मात दी। कोच चेरचेसोव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "पुतिन ने मुझे कुछ देर पहले फोन किया और उन्होंने हमें अच्छा मैच खेलने के लिए शुभाकामनाएं दी।"


कोच ने भविष्य पर बात करने से किया मना
रूस की राष्ट्रीय टीम के साथ चेरचेसोव का करार इस वर्ष अगस्त में समाप्त हो रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने भविष्य को लेकर बात करने से साफ इंकार कर दिया। चेरचेसोव ने कहा, "हमें भविष्यवाणी करने की आवश्यकता नहीं है। आप देख सकते हैं कि टीम में बदलाव हो रहे हैं और मैं भविष्य के बारे में किसी प्रकार का बयान नहीं देना चाहूंगा।"

यह भी पढ़ें- FIFA 2018: क्रोएशिया ने तोड़ा रूस का दिल, पेनाल्टी शूट आउट में जीत सेमीफाइनल में बनाई जगह


पेनाल्टी शूट आउट में हारा रूस
क्रोएशिया ने पेनाल्टी शूटआउट तक गए फीफा विश्व कप के एक रोमांचक मुकाबले में मेजबान रूस को 4-3 (2-2) में हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। फिश्ट स्टेडियम में शनिवार देर रात खेले गए क्वार्टर फाइनल में निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 रहा और अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया जिसके कारण विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआट द्वारा किया गया। पेनाल्टी शूटआउट में क्रोएशिया के चार खिलाड़ियों ने गोल दागे जबकि रूस के तीन खिलाड़ी ही गोल कर पाए।


क्रोएशिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगी
शूटआउट से पहले क्रोएशिया के लिए एंद्रेज करामारिक (39वें मिनट) और डोमागोज विदा (101 मिनट) ने गोल दागा जबकि रूस के लिए डेनिस चेरीशेव (31वें मिनट) और मारियो फनार्डेज (115वें मिनट) ने गोल किया।क्रोएशिया बुधवार को सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगी।