8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2018: शादी के बाद बिगड़ा संतुलन, लगातार पहली ही गेंद पर आउट हो रहा है ये दिग्गज

शादी के बाद फिंच इस आईपीएल में पंजाब के लिए दो मैच खेल चुके हैं लेकिन अभी तक उन्होंने एक भी रन नहीं बनाया है।

2 min read
Google source verification
Finch got out for golden duck in both the IPL matches

नई दिल्ली। भारत में एक कहावत काफी प्रचलित है कि शादी के बाद नव विवाहित पति-पत्नी दोनों पर ही एक-दूसरे के भाग्य का असर पड़ता है। कई बार ऐसा भी होता है कि शादी के तुरंत बाद यदि दुल्हे को कोई बड़ी कामयाबी मिलती है तो पत्नी का बड़ा गुणगान किया जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ ही ऐसा ही हुआ था। विराट कोहली दिसंबर में अनुष्का शर्मा से शादी करने के बाद टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर थे। जहां इंडियन टीम ने इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। इसके बाद भारत में कहा गया था कि अनुष्का विराट की लकी चार्म बन गई है। लेकिन आईपीएल में अबतक खेले गए मुकाबलों से इस कहावत का विपरित प्रभाव देखने को मिल रहा है।

जानें क्या है पूरा माजरा-
इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण का पहला सप्ताह बीत चुका है। इस दौरान भाग ले रही सभी आठ टीमें तीन-तीन मैच खेल चुकी है। किंग्स एलेवेन पंजाब ने भी अब तक तीन मैच खेले हैं जिनमें दो मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब से खेल रहे हैं। पंजाब की ओर से खेलते हुए फिंच ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शादी के बाद फिंच इस आईपीएल में पंजाब के लिए दो मैच खेल चुके हैं लेकिन अभी तक उन्होंने एक भी रन नहीं बनाया है। फिंच दोनों मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।

दोनों मैच में गोल्डन डक पर आउट
जी हां ! शादी के बाद फिंच का फॉर्म पूरी तरह ख़राब चल रहा है। उन्होंने अपना पहला मैच शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेला था वहां वे उमेश यादव की पहली ही गेंद पर एलबीडब्लू हो कर पवेलियन लौट गए थे। वहीं दूसरा मैच फिंच ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला यहां वे एक बार फिर इमरान ताहिर की पहली ही गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। बता दें फिंच मौजूदा टी20 रैंकिंग में चौथे नंबर पर हैं।

फिंच का ख़राब फॉर्म पंजाब के लिए चिंता का विषय
फिंच का ख़राब फॉर्म पंजाब के लिए भी चिंता का विषय हैं। पंजाब के लिए फिंच मिडिल आर्डर में बल्लेबाजी करते हैं ऐसे में फिंच का ख़राब फॉर्म में होना बैटिंग आर्डर को कमजोर बनता हैं। किंग्स एलेवेन पंजाब एरोन फिंच के आईपीएल करियर की सातवीं टीम है। बता दें अपनी शादी की वजह से ही वो दिल्ली के खिलाफ पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। दरअसल, जिस तारीख से आईपीएल शुरू हुआ उसी तारीख को फिंच की शादी हुई थी। फिंच अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और आईपीएल में खेलते हुए फिंच ने 67 मैचों में 129.84 के स्ट्राइक रेट से 1604 रन बनाए हैं। जिसमें 13 अर्धशतकों शामिल हैं।