
जयपुर/ नई दिल्ली।
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह आंकड़ा बड़ा हैरानी वाला हो सकता है कि उन्होंने क्रिकेट के फ़टाफ़ट फॉर्मेट ट्वेंटी-20 में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर अपने 280 वें मैच में जाकर बनाया है। धोनी ने रविवार को मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल 11 के मुकाबले में 44 गेंदों में छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन की पारी खेली जो आईपीएल में ही नहीं बल्कि ट्वेंटी-20 मैचों में भी उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में धोनी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 56 रन है। पूर्व भारतीय कप्तान ने हालांकि अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चार रन की हार से नहीं बचा सके।
धोनी ने 280 ट्वेंटी-20 मैचों में 37.16 के औसत और 135.15 के स्ट्राइक रेट से 5686 रन बनाए हैं जिसमें 22 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इन मैचों में 397 चौके और 242 छक्के लगाए हैं।
READ: जयपुर में होने वाले आइपीएल मैचों पर संकट के बादल!
जयपुर में बनाया था ये ख़ास रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी ने 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी खेलकर सभी को चौंका दिया था। इसी मैच में आतिशी पारी के बाद वे स्टार बन गए थे और उनकी फैन फॉलोइंग लाखों से करोड़ों में पहुँच गई थी। इसके दो साल बाद धोनी को भारतीय टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी दे दी गई। धोनी ने इस जिम्मेदारी को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया और भारत के सबसे सफल कप्तान बने।
कप्तान के रूप में उन्होने सबसे पहले 2007 टी-20 विश्व कप पर कब्जा जमाया तो 2011 में वनडे विश्व कप में भी भारत को विश्व विजेता बनाया। धोनी भारत के ऐसे एकलौते कप्तान बने जिन्होने अपनी कप्तानी में सभी आईसीसी खिताब जीते हैं। धोनी के पास कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा जीत का भारतीय रिकॉर्ड भी है।
Updated on:
16 Apr 2018 03:27 pm
Published on:
16 Apr 2018 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
