
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण का 12वं मैच चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स एलेवेन पंजाब के बीच रविवार को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आई एस बिन्द्रा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की शानदार पारी के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स ये मैच 4 रन से हार गया। लेकिन इस मैच में अपने पति को चीयर करने आई साक्षी धोनी को एक फैन ने ऐसी बात कह डाली जिसे जान कर आप चौक जाएंगे।
एक फैन ने साक्षी धोनी को कह डाली ये बात
जी हां! भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी को मैच के दौरान एक फैन ने अपने दिल की बात कह डाली और पोस्टर के माध्यम से माही से माफ़ी मांगते हुए साक्षी को "आई लव यू" भी कह दिया। फैंस द्वारा दिखाए गए कार्ड बोर्ड पर लिखा था " माफ़ करना माही भाई आई लव यू साक्षी धोनी"। ये तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
ये खबर भी पढ़े - IPL 2018 : भले ही मैच हारी आरसीबी, लेकिन चहल ने बना लिया गजब का रिकॉर्ड
😂❤ SAME MATE SAME. @sakshisingh_r @mahi7781 😍👀 . . #MSDhoni #SakshiDhoni ✨
A post shared by Cricket, MSD, MahiRat Maniac ✨ (@welcome_to_msd_city) on
माही की तूफानी पारी
बता दें इस मैच में माही ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 करियर का सर्वाधिक स्कोर बना डाला। धोनी ने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 5 छक्के और 6 चौकों की मदद से 79 रन ठोके। अपनी इस शानदार पारी के बावजूत धोनी अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को हारने से नहीं बचा पाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 197 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। अपना पहला मैच खेल रहे क्रिस गेल ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 33 गेदों पर सात चौके और चार छक्कों की मदद से 63 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई की टीम 193 रन ही बना सकी।
Published on:
16 Apr 2018 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
