बेंगलोर के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
जी हां! चहल ने अब तक आईपीएल में बेंगलोर के लिए खलेते हुए अब तक 59 मैचों में 73 विकेट लिए हैं। 73 विकेट के साथ चहल आईपीएल में बेंगलोर के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 72 विकेट लेने वाले विनय कुमार को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा बेंगलोर के लिए खेलते हुए भारतीय दिग्गज जहीर खान ने 49, तो अनिल कुंबले ने टीम के लिए 45 विकेट लिए हैं।