28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में बन रहा है दुनिया का पहला ऐसा High Tech Stadium, बारिश में भी हो सकेगा मैच

PunJab Cricket Association चंडीगढ़ में एक ऐसा हाईटेक स्टेडियम बना रहा है, जिसमें भारी बारिश के बीच भी मैच खेला जा सकेगा।

3 min read
Google source verification
mullanpur international cricket stadium

mullanpur international cricket stadium

मोहाली : बारिश के कारण क्रिकेट के काफी मैच बारिश से प्रभावित होते हैं। यहां तक कि एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप 2019 (OdI Cricket World Cup 2019 ) के भी कई मैच बारिश से प्रभावित हुए थे। इसका असर परिणामों पर भी पड़ता है। एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया सेमीफाइनल मैच (IND vs NZ Semifinal Match ) भी बारिश से प्रभावित रहा था। इस कारण आधा मैच दूसरे दिन खेला गया था। माना जाता है कि भारत की हार की एक वजह यह भी थी। लेकिन अब भारत में एक ऐसा स्टेडियम बन रहा है, जहां बारिश की वजह से मैच पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

पंजाब क्रिकेट संघ बना रहा है हाईटेक स्टेडियम

इस दिशा में पंजाब क्रिकेट संघ (PunJab Cricket Association) ने प्रयास शुरू कर दिया है। वह चंडीगढ़ में एक ऐसा हाईटेक स्टेडियम बना रहा है, जिसमें भारी बारिश के बीच भी मैच खेला जा सकेगा। यह स्टेडियम जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम अहमदाबाद के मोटेरा (Motera Stadium) में समेत विश्व के किसी स्टेडियम में यह सुविधा नहीं है कि बारिश के बीच भी मैच का आयोजन किया जा सके।

Aakash Chopra ने क्रिकेट में नेपोटिज्‍म पर की बात, Arjun Tendulkar और Rohan Gavaskar का दिया उदाहरण

ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट के आधार पर किया जा रहा है तैयार

पंजाब क्रिकेट संघ मुल्लानपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Mullanpur International Cricket Stadium) को ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट के तहत तैयार कर रहा है। इसके निर्माण में 150 करोड़ रुपए की लागत आएगी। बता दें कि जब यह स्टेडियम आठ लाख स्क्वायर फीट में बनकर तैयार होगा तो मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम (IS Bindra Stadium Mohali) से तिगुना होगा। यह स्टेडियम दुनिया के बाकी हाईटेक स्टेडियमों से इस मुकाबले में अलग होगा, क्योंकि इसमें किसी भी तरह की विषम परिस्थितियों में भी मैच आयोजित किए जा सकेंगे।

मार्च 2021 तक हो जाएगा पूरा

इस स्टेडियम का निर्माण कार्य 90 फीसदी पूरा हो चुका है और इसका काम अगस्त 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन लॉकडाउन के कारण निर्माण कार्य धीमा हो जाने के कारण अब मार्च 2021 तक इसके पूरा हो जाने की उम्मीद है। इस स्टेडियम में सात अंतरराष्ट्रीय स्तर की पिच तैयार की गई हैं। जल्द ही हम इस स्टेडियम में आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय होते देखेंगे। इस स्टेडियम में पार्किंग और ट्रैफिक की भी कोई समस्या नहीं होगी। यहां एक साथ 1640 गाड़ियों को पार्क किया जा सकता है।

बहुत सारी खासियत है इस स्टेडियम में

यह स्टेडियम दुनिया का सबसे हाईटेक क्रिकेट स्टेडियम है। इसमें बहुत सारी खूबियां है। इसमें बिजली की आपूर्ति सोलर सिस्टम से पूरी होगी। रेन वाटर हार्वेस्टिंग से पानी की आपूर्ति की जाएगी और इस पानी का दोबारा भी इस्तेमाल किया जाएगा। स्टेडियम में खास तरह का ड्रेनेज सिस्टम लगाया गया है। इस कारण बारिश चाहे जितनी हो मैच बाधित नहीं होगा। बारिश बंद होते ही पिच आधे घंटे में खेलने के लिए तैयार हो जाएगी। इसके अलावा दर्शक बारिश से बचे रहेंगे, इसके लिए दर्शक दीर्घा में पारदर्शी छत लगाई जाएगी।

सामने आया Virat Kohli के नंबर एक बनने का राज, Hardik Pandya ने सबके सामने ओपन कर दिया सीक्रेट

36 हजार दर्शक देख सकेंगे मैच

इस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तमाम तरह की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें 30 कॉरपोरेट बॉक्स बनाए जाएंगे, जो अभी किसी भारतीय स्टेडियम में नहीं है। हर कॉरपोरेट बॉक्स में 60 सीटें होंगी। बड़े-बड़े कॉरपोरेट घराने इसे अपने लिए एक साथ 10-20 साल तक के लिए बुक करवा सकते हैं। दर्शक क्षमता की बात की जाए तो कुल 36 हजार दर्शक एक साथ मैच देख सकते हैं।