30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैमसन और राणा सहित भारत के पांच खिलाड़ियों ने वनडे में डेब्यू किया

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और नीतीश राणा सहित भारत के कुल 5 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 23 Jul 2021, 4:14 PM IST

sanju_samson.jpg

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और नीतीश राणा सहित भारत के कुल 5 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। भारत ने इस मुकाबले में छह बदलाव किए हैं जिसमें उन्होंने 5 डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों को लिया है। सैमसन और राणा के अलावा डेब्यू करने वालों में चेतन सकारिया, कृष्णप्पा गौतम और राहुल चाहर के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें—IND vs SL: वनडे सीरीज का तीसरा मैच जीतते ही शिखर धवन के नाम होगा क्लीन स्वीप का खास रिकॉर्ड

दूसरी बार 5 खिलाड़यों ने किया डेब्यू
भारत के वनडे इतिहास में यह दूसरी बार है जब टीम में एक साथ पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। इससे पहले दिसंबर 1980 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था जिनमें दिलीप जोशी, कीर्ति आजाद, रोजर बिनी, संदीप पाटिल और तिरुमलाई श्रीनिवासन ने डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें— IND vs SL: स्मार्टफोन यूजर्स कैसे देख सकते हैं फ्री में भारत-श्रीलंका का लाइव मैच? यहां जानिए तरीका

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत तीन मैचों की इस सीरीज में पहले ही 2-0 से आगे चल रहा है। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया, श्रीलंका पर क्लीन स्वीप हासिल करना चाहेगी। अगर ऐसा होता है कप्तान शिखर धवन के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि होगी।