30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: स्मार्टफोन यूजर्स कैसे देख सकते हैं फ्री में भारत-श्रीलंका का लाइव मैच ? यहां जानिए तरीका

हम आपको बताएंगे कि श्रीलंका और भारत के बीच होने वाली वनडे सीरीज का पहला मैच आप अपने स्मार्टफोन पर कैसे फ्री में देख सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 18 Jul 2021, 12:12 PM IST

IND vs SL Free live Streaming

IND vs SL Free live Streaming

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोचक होने वाला है। ऐसे में क्रिकेट फैंस इस मैच का इंतजार कर रहे हैं। राहुल द्रविड को टीम इंउिया का कोच बनाया गया है। हम आपको बताएंगे कि श्रीलंका और भारत के बीच होने वाली वनडे सीरीज का पहला मैच आप अपने स्मार्टफोन पर कैसे फ्री में देख सकते हैं। इस मैच को अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स के चैनल Sony Sports Ten या Sony Sports Network पर देख सकते हैं।

Jio यूजर्स ऐसे देखें फ्री में
अगर आप jio यूजर हैं तो भारत—श्रीलंका का यह वनडे मैच फ्री में अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको प्ले स्टोर से Jio tv ऐप डाउनलोड करनी होगी। यह ऐप डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करे और इसमें Sony Ten 3 चैनल को सेलेक्ट करें। इसके बाद उसे अपने जियो नंबर के साथ लॉगइन करें। सर्च बार में Sony ten लिख कर सर्च पर क्लिक करें। आपके सामने Sony Ten Sports के सभी चैनल्स आ जाएंगे।इसके बाद इसमें आप अपनी भाषा चुनें और उसे सेलेक्ट कर फ्री में मैच देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें— इन 5 आसान टिप्स से सुधार सकते हैं अपने फोन की परफॉर्मेंस

यह भी पढ़ें— स्क्रीन गार्ड भी पहुंचा सकता है आपके स्मार्टफोन को नुकसान, जानिए कैसे

SonyLiv ऐप पर ऐसे देखें फ्री
श्रीलंका बनाम भारत के मैच टेलीकास्ट करने के सभी राइट्स Sony Liv के पास है। ऐसे में आप इसकी ऐप के जरिए भी मैच देख सकते हैं। प्लेस्टोर से आपको यह ऐप डाउनलोड करनी होगी। यह ऐप डाउनलोड करने के बाद इसमें आप अपना एकाउंट बनाएं। अकाउंट बनाने के लिए आप अपने फेसबुक या गूगल अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं। इसके बाद आपको प्रीमियम पैक का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसके अलावा आप इसमें किसी ऐसे नंबर से भी लॉगिन कर सकते हैं, जिसमे रिचार्ज के साथ फ्री सब्सक्रिप्शन मिला हो। टेलिकॉम कंपनियां कई रिचार्ज के साथ इस तरह के ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री देती हैं। इस तरह से आप इस ऐप के जरिए भी फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।