28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर, पूर्व क्रिकेटर वीबी चंद्रशेखर का निधन

VB Chandrashkhar की मौत को लेकर सस्पेंस। मीडिया रिपोर्ट्स में आत्महत्या और दिल का दौरा पड़ने की ख़बरें आ रही सामने। छह दिन बाद ही था चंद्रशेखर का 58वां जन्मदिन। राष्ट्रीय चयनकर्ता भी रहे थे वीबी चंद्रशेखर।
2 min read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

Aug 16, 2019

VB Chandrashkhar

तमिलनाडु। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीबी चंद्रशेखर का गुरुवार को निधन हो गया है। चंद्रशेखर ने पंखे से लटककर आत्महत्या की है बताया जा रहा है कि वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

चंद्रशेखर के निधन से भारतीय क्रिकेट विशेषकर तमिलनाडु क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें कि तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज चंद्रशेखर का छह दिन बाद 58वां जन्मदिन था।

चंद्रशेखर 1987-88 में दूसरी बार रणजी ट्रॉफी जीतने वाली तमिलनाडु क्रिकेट टीम के सदस्य थे। उन्होंने उस समय उत्तर प्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 160 रन और रेलवे के खिलाफ फाइनल में 89 रन की पारी खेली थी।

कोहली ने बनाया 'विराट' रिकॉर्ड, एक दशक में 20,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

चंद्रशेखर ने 1988 से 1990 के बीच केवल सात वनडे खेले थे जिनमें उन्होंने 88 रन बनाए थे। वनडे में उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है, जोकि उन्होंने इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।

चंद्रशेखर ने 81 प्रथम श्रेणी मैचों में 4999 रन बनाए, जिसमें नाबाद 237 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा। जब ग्रेग चैपल भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian cricket team ) के कोच थे तब वे कोचिंग स्टाफ के सदस्य थे। इसके अलावा वह आईपीएल ( IPL ) में चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings ) के क्रिकेट मैनेजर भी थे।

वेस्टइंडीज में भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर द्वारा गलत बर्ताव करने से BCCI शर्मिंदा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा, "बीसीसीआई को यह बात बताते हुए दुख हो रहा है कि वीबी चंद्रशेखर का निधन हो गया है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रंशसकों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।"

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस. लक्ष्मण ने ट्वीट कर लिखा, "अपने जिगरी दोस्त चंद्रशेखर के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने ट्वीट किया, "बेहद दुखद खबर..वीबी..बहुत जल्दी चले गए। हैरान हूं। परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं।"

चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, "दुखद दिन और क्रिकेट परिवार का बड़ा नुकसान। वीबी भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।"

सुरेश रैना ने लिखा, "चंद्रशेखर के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। उनके लगातार प्रयासों के कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स को सही बुनियाद मिली थी। उन्होंने शुरुआत से ही हमें प्रोसाहित किया और हम पर भरोसा रखा।"