7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर की पत्नी और बच्चों के सामने घर में गोली मारकर निर्मम हत्या

Former Sri Lanka Cricketer Dhammika Niroshana Shot Dead: श्रीलंका के 41 वर्षीय पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर धम्मिका निरोशन की पत्‍नी और बच्‍चों के सामने घर में गोली मारकर निर्मम हत्‍या का सनसनीखेल मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी तलाश में जुटी हुई है।

2 min read
Google source verification
Former Sri Lanka Cricketer Dhammika Niroshana Shot Dead

Former Sri Lanka Cricketer Dhammika Niroshana Shot Dead: भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे से ठीक पहले एक श्रीलंकाई पूर्व क्रिकेटर की पत्‍नी और बच्‍चों के सामने घर में गोली मारकर निर्मम हत्‍या का सनसनीखेल मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 41 वर्षीय पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर धम्मिका निरोशन की हत्‍या मंगलवार रात को गैल जिले के एक छोटे से शहर अंबालांगोडा में उनके आवास पर की गई है। हत्‍यारोपी कोई अज्ञात बताया जा रहा है। स्‍थानीय पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी तलाश में जुटी हुई है।

हत्‍या के पीछे का मकसद भी अज्ञात

स्थानीय पुलिस के अनुसार, निरोशन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपने घर में ही मौजूद थे। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस अभी तक संदिग्ध को नहीं पकड़ सकी है। फिलहाल कई एंगल से जोड़कर मामले की गहन जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इस हत्‍या के पीछे का मकसद भी नहीं पता चल सका है।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर थे निरोशन

बता दें कि धम्मिका निरोशन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर थे। निरोशन को उनके खेल के दिनों में एक उभरती प्रतिभा के रूप में आंका गया था। उन्होंने 2001 से 2004 के बीच गैल क्रिकेट क्लब के लिए 12 प्रथम श्रेणी और 8 लिस्ट ए मैच खेले, जिसमें 300 से अधिक रन के साथ 19 विकेट भी हासिल किए।

यह भी पढ़ें : श्रीलंका दौरे के लिए ये विस्‍फोटक बल्‍लेबाज बन सकता टी20 टीम का कप्तान, जानें कब होगा ऐलान

एंजेलो मैथ्यूज और उपुल थरंगा जैसे खिलाड़ी निरोशन की कप्‍तानी में खेले

धम्मिका निरोशन ने सन् 2000 में श्रीलंका की अंडर-19 टीम के लिए डेब्‍यू किया और दो साल तक अंडर-19 टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेला। उन्होंने 10 मैचों में श्रीलंका अंडर-19 टीम की कप्तानी भी की। परवेज महारूफ, एंजेलो मैथ्यूज और उपुल थरंगा जैसे खिलाड़ी उनके नेतृत्व में खेल चुके हैं। हालांकि, निरोशन का करियर कभी उड़ान नहीं भर सका और उन्होंने दिसंबर 2004 में अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच खेला।