
कप्तान बन कर टीम में लौटे गौतम गंभीर, रिभष पंत समेत ये दिग्गज शामिल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। उनके बारे में ऐसी अटकले है कि अब शायद ही उनकी कभी भारतीय क्रिेकेट टीम में वापसी हो सके। हालांकि गौतम अब भी क्रिकेट को लेकर गंभीर है। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइटर्स को दो बार चैंपियन बनाने वाले गौती भारतीय घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेलते हैं। गौतम गंभीर की कोशिश है कि घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी वापसी का दावा मजबूत किया जाए।
दिल्ली की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी-
अपनी क्रिकेट प्रतिभा की धार दिखाने को उत्सुक गौतम गंभीर को दिल्ली की वनडे टीम में बतौर कप्तान शामिल किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ लंदन टेस्ट में शानदार शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को भी टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को चोटिल होने के कारण टीम में मौका नहीं मिला है।
उपकप्तानी ध्रुव के कंधों पर-
टीम की उपकप्तानी का जिम्मा युवा बल्लेबाज ध्रुव शॉरी को दी गई है। टीम में नए चेहरे के रूप में प्रांशु विजयरान हैं। प्रांशु के बारे में बता दें कि प्रांशु ऑल राउंडर है। गौतम गंभीर को दिल्ली की टीम का कमान करीब एक साल के अंतराल पर सौंपी गई है। बताते चले कि गंभीर ने आखिरी बार दिल्ली की कप्तानी पिछले साल रणजी ट्रॉफी फाइनल में की थी।
गंभीर का फायदा मिलेगा दिल्ली को-
गंभीर ने भारत की ओर से 58 टेस्ट मैच खेला है। इन 58 टेस्ट मैचों में उन्होंने 4154 रन बनाया है। साथ ही 147 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गंभीर ने 5238 रन बनाए है। गंभीर भारत की ओर से कई यादगार पारियां खेल चुके हैं। ऐसे में दिल्ली की टीम को गौतम गंभीर की कप्तानी का बड़ा लाभ मिल सकता है। बतादें कि विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है। इस बार इस टूर्नामेंट में कुल 37 टीमें भाग ले रही है।
ये है दिल्ली की पूरी टीम-
गौतम गंभीर (कप्तान), ध्रुव शॉरी (उपकप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), उन्मुक्त चंद, नितिश राणा, हिम्मत सिंह, मनन शर्मा, पवन नेगी, हितेन दलाल, ललित यादव, नवदीप सैनी, गौरव कुमार, कुलवंत खेजरोलिया, सिमरजीत सिंह, प्रांशु विजयरान।
Published on:
16 Sep 2018, 3:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.