5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के टिकट पर नई दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं गंभीर

वह लगातार दिल्ली के सीएम पर कर रहे हैं हमला सीटिंग उम्मीदवार मीनाक्षी लेखी की सीट है यह गंभीर दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में रहते हैं
less than 1 minute read
Google source verification
bjp

भाजपा के टिकट पर नई दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं गंभीर

नई दिल्ली : क्रिकेट से संन्यास के बाद गौतम गंभीर के राजनीति में आने के कयास लग रहे हैं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में संन्यास की घोषणा की थी। इसके कुछ पहले से ही वह सामाजिक रूप से काफी सक्रिय हो गए थे। इससे इन संभावनाओं को बल मिला कि वह राजनीति में आ सकते हैं। अब खबर आ रही है कि वह दिल्ली के नई दिल्ली सीट से भाजपा के उम्मीदवार बन सकते हैं।

वह सीएम केजरीवाल पर करते रहे हैं हमला
गौतम ने पिछले महीने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की धरने पर हमला करते हुए उन्होंने ट्वीट किया था- दिल्ली में 2 करोड़ से ज्यादा लोग हैं, हजारों समस्याएं हैं, लेकिन क्या हल निकाला है। मुख्यमंत्री केजरीवाल का एक और स्पेशल धरना। शर्मनाक!'
इसके अलावा केजरीवाल के विज्ञापनों पर उन्होंने उनसे पूछा था कि क्या वो टैक्स चुकाने वालों का पैसा अपने चुनावी अभियान के लिए इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी गौतम गंभीर की प्रशंसा कर चुके हैं। उन्होंने गंभीर को चिट्ठी लिखी थी। इस वजह से ऐसे आसार लग रहे हैं कि वह भाजपा के ज्यादा करीब हैं।

काफी लोकप्रिय हैं गौतम गंभीर
गौतम गंभीर देश के काफी लोकप्रिय खिलाड़ी रहे हैं और दो बार विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। इस वजह से भाजपा को लग रहा है कि अगर वह चुनाव लड़ते हैं तो उनके जीतने के चांसेज ज्यादा हैं। वह राजेंद्र नगर में रहते हैं और यह इलाका नई दिल्ली की सीट में ही आता है। इस इलाके से पंजाबी उम्मीदवार को मजबूत माना जाता है। इस वजह से यह कयास लग रहे हैं कि नई दिल्ली की सीटिंग सांसद मीनाक्षी लेखी का सीट काटकर भाजपा इन्हें टिकट दे सकती है।