31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गौतम गंभीर का बेबाक बयान, कहा- खिलाड़ी को नहीं बल्कि पूरी टीम को बड़ा बनाने पर ध्यान देना चाहिए

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर एक बार फिर चर्चा में आ गए है। उन्होंने विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। गंभीर ने इस दौरान मीडिया सभी खास अपील की है। गंभीर का ये बयान सुनकर आप भी हैरानी में पड़ सकते हैं।

2 min read
Google source verification
गंभीर का बड़ा बयान

गंभीर का बड़ा बयान

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर हमेशा अपने खास बयानों के लिए वो चर्चा में रहते हैं। कमेंट्री के दौरान और कई इंटरव्यू में वो कुछ ऐसी बातें बोल जाते हैं जो चर्चा का विषय बन जाती है। अपने बेबाक बयानों के वो जाने जाते हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर भी वो लगातार बयान देते रहते हैं। कुछ समय पहले विराट कोहली खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। गंभीर ने तब कहा था कि विराट को टीम से बाहर होना चाहिए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इतने लंबे टाइम तक बिना शतक लगाए कोई भी खिलाड़ी टीम में नहीं रह सकता है। खैर अब इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने एक और कड़ा बयान दिया है। इस बार उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव और विराट कोहली को लेकर अपनी बात रखी है।


विराट कोहली और धोनी को लेकर बड़ी बात

गौतम गंभीर ने कहा, हमें किसी एक क्रिकेटर की पूजा करनी बंद कर देनी चाहिए। कपिल देव, धोनी और विराट कोहली को छोड़कर पूरी टीम की बात करनी होगी। मीडिया को भी टीम के अन्य खिलाड़ियों पर गौर करना चाहिए। किसी एक खिलाड़ी को बड़ा बनाने के बजाए पूरी टीम को बड़ा बनाने पर सभी को ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, विराट कोहली ने हाल ही में 71वां शतक लगाया था। उसी मैच में भुवनेश्वर कुमार ने भी पांच विकेट लिए थे। किसी ने उनके बारे में बात नहीं की। मैंने कमेंट्री बॉक्स पर उनकी चर्चा की थी। सभी विराट के बारे में ही बातें कर रहे थे। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। भुवनेश्वर ने 5 विकेट हासिल किए थे लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में कोई और जानता होगा।

यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जो इंडिया को T20 World Cup की ट्रॉफी अकेले दम पर जिताएंगे



किसी को ब्रांड नहीं बनाना चाहिए- गंभीर

गंभीर यहीं नहीं रूके और उन्होंने अपनी पूरी भड़ास निकाली और कहा, हम रोज एक ही क्रिकेटर की बात करेंगे तो वो अपने आप ब्रांड बन जाएगा। ये सब साल 1983 से शुरू हो गया था। सिर्फ कपिल देव की बातें होती रहती थी। इसके बाद 2007 से सब धोनी के पीछे पड़ गए। ये किसी खिलाड़ी या BCCI ने नहीं किया है। भारतीय क्रिकेट में 2-3 लोगों से ज्यादा लोगों का निवेश है। ड्रेसिंग रूम में बैठे सभी लोगों से ये क्रिकेट चलता है और सभी का योगदान रहता है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने रमीज राजा को लगाई फटकार