
टी20 वर्ल्ड कप 2007 के हीरो रहे क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा ने हाल ही में गौतम गंभीर को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच पद ज्यादा दिन नहीं टिक पाएंगे। बता दें कि श्रीलंका दौरे से ठीक पहले ही गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम के हेड कोच पद की कमान संभाली है। उनके आते ही टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ किया है। इस तरह उनका आगाज शानदार रहा है। जोगिंदर शर्मा ने कहा कि गंभीर चापलूसी करने वाले इंसान नहीं हैं। ऐसे में उनके कुछ फैसलों से भविष्य में उनका खिलाड़ियों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
दरअसल, जोगिंदर शर्मा ने शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर कहा कि गौतम गंभीर टीम को संभालने वाला है, लेकिन मुझे लगता है कि वह ज्यादा लंबे समय तक इस पद पर टिक नहीं पाएगा। इसके पीछे का कारण गौतम गंभीर का अपने कुछ फैसले लेना है। हो सकता है कि उनका किसी खिलाड़ी से मनमुटाव हो जाए। मैं ये बात विराट कोहली को लेकर नहीं कह रहा हूं। गंभीर के फैसले कई बार दूसरे को पसंद नहीं आते हैं।
जोगिंदर शर्मा ने आगे कहा कि गौतम गंभीर सीधी बात करने वाला इंसान है। वह किसी के पास जाने वाला नहीं है। गंभीर चापलूसी करने वाला इंसान भी नहीं है। उसे क्रेडिट देने वाले हम लोग हैं। वह अपना काम सच्चे दिल से करता है और बड़ी इमानदारी के साथ करता है।
यहा बता दें कि बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच वर्ल्ड कप 2027 तक के लिए नियुक्त किया है। उनके कार्यकाल में ही टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 और वर्ल्ड कप 2027 के साथ ही कई बड़ी सीरीज भी खेलनी है।
Published on:
04 Aug 2024 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
