14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहित शर्मा के विश्व कीर्तिमान की बराबरी के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़े ये 6 बड़े रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई स्‍टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी के साथ कीर्तिमानों की झड़ी लगा दी। आइये एक नजर डालते हैं इस मैच में बनाए उनके छह बड़े रिकॉर्ड पर।

2 min read
Google source verification
glenn-maxwell.jpg

रोहित शर्मा के विश्व कीर्तिमान की बराबरी के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़े ये 6 बड़े रिकॉर्ड।

ऑस्ट्रेलियाई स्‍टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मैच में तूफानी शतक जड़ जहां अपनी टीम को जीत दिलाई, वहीं कई वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। उन्‍होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मैक्‍सवेल टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्‍लेबाजी की सूची में रोहित शर्मा के संग पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक के मामले में भी वह एरोन फिंच और जोश इंगलिस के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्‍होंने इस मैच में छह बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। आइये एक नजर डालते हैं उनके इन रिकॉर्ड पर।


सर्वाधिक T20I शतक

4 - रोहित शर्मा

4 - ग्लेन मैक्सवेल

3 - बाबर आजम

3 - सबावून डेविसी

3 - कॉलिन मुनरो

3 - सूर्यकुमार यादव

T20I में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के

42 - लेस्ली डनबर (सर्बिया) बनाम बुल्गारिया

39 - रोहित शर्मा (भारत) बनाम वेस्‍टइंडीज

37 - ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम भारत

35 - एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड

35 - हज़रतुल्लाह ज़ज़ई (अफगानिस्‍तान) बनाम आईआरई

35 - निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) बनाम भारत

T20I में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

592 - निकोलस पूरन

554 - ग्लेन मैक्सवेल

500 - एरोन फिंच

475 - जोस बटलर

430 - दासुन शनाका

429 - मैथ्यू वेड

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज़ T20I शतक (गेंदों पर)

47 - एरोन फिंच बनाम इंग्लैंड, साउथेम्प्टन, 2013

47 - जोश इंगलिस बनाम भारत, विशाखापत्तनम, 2023

47 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम भारत, गुवाहाटी, 2023

49 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम एसएल, पल्लेकेले, 2016

50 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम भारत, बेंगलुरु, 2019

किसी सफल T20I लक्ष्य का पीछा करते हुए छठे विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

115 - टोनी उरा, नॉर्मन वनुआ (पीएनजी) बनाम सिंगापुर, सिंगापुर, 2022

91* - ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (एयूएस) बनाम भारत, गुवाहाटी, 2023

86* - मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान (एएफजी) बनाम आईआरई, देहरादून, 2019

82 - अफीफ हुसैन, मोसादेक हुसैन (बांग्‍लादेश) बनाम जिम्‍बाव्‍बे, मीरपुर, 2019

सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक T20I शतक

3 - ग्लेन मैक्सवेल

2- बाबर आजम

2- मुहम्मद वसीम