
Gujarat Giants vs Royal Challengers Bengaluru, Pitch and weather Report: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन का पहला मुक़ाबला गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला जाएगा। पहली बार वडोदरा में डबल्यूपीएल का कोई मुक़ाबला खेला जाएगा। ऐसे में कोताम्बी स्टेडियम की पिच और यहां का मौसम कैसा होगा? आइए जानते हैं इस खबर के माध्यम से।
कोताम्बी स्टेडियम की पिच -
कोटांबी स्टेडियम अभी नया बना है और यहां महिला टीम ने वेस्टइंडीज के साथ वनडे मुक़ाबला खेला था। इस मैदान की बाउंड्री 75 से 65 मीटर की हैं। यहां की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है। लेकिन जैसे -जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनरों को टर्न मिलता है। इस मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होता है। विकेट दूसरी पारी में स्लो को जाता है ऐसे में चेज़ करना आसान नहीं होता।
वड़ोदरा के मौसम का हाल -
वड़ोदरा का आज का तापमान अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने वाला है। मौसम एक दम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। ऐसे में बारिश की कोई संभावना नहीं है। वातावरण में 27% नमी रहेगी,वहीं हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड -
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच कांटे की टक्कर देखें को मिलती है। दोनों टीमों के बीच चार मुक़ाबले खेले गए हैं। इनमें से आरसीबी ने दो और गुजरता ने दो मैच जीते हैं।
दोनों टीम की संभावित प्लेइंग 11 -
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स, श्रेयंका पाटिल, एकता बिष्ट आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।
गुजरात जायंट्स- बेथ मूनी (कप्तान और विकेटकीपर), सिमरन शेख, हरलीन देयोल, फोएबे लिचफील्ड, दयालन हेमलता, एशले गार्डनर, डेनिएल गिब्सन, मेघना सिंह, तनुजा कंवर, ली ताहुहू, मेघना सिंह।
Published on:
14 Feb 2025 07:11 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
