
नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास में जब भी किसी तेज गेंदबाज की बात होती है, तो दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली का नाम सामने आता ही है। कंगारू टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने तेज गेंदबाजी में वो मुकाम हासिल किया है, जो किसी तेज गेंदबाज का सपना होता है। आज ब्रेट ली अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। तेज गेंदबाजी में ब्रेट ली के साथ-साथ शोएब अख्तर, शान टैट का नाम भी सामने आता हैं। ये वो गेंदबाज जिनकी गेंद की रफ्तार 160 किलोमीटर से ज्यादा की रही है। लेकिन ब्रेट ली दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं, जिन्होंने 160 किलोमीटर के ज्यादा की रफ्तार पर गेंदबाजी करते हुए विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया हैं। ब्रेट ली के जन्मदिन पर पेश है उनके करियर की कुछ रोचक जानकारियां।
13 साल का क्रिकेट करियर
ब्रेट ली का जन्म 8 नवंबर 1976 को हुआ था। ब्रेट ली ने 26 दिसंबर 1999 को भारत के खिलाफ मेलबर्न में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का आगाज किया था। इसके एक साल के बाद भी ब्रेट ली को वन डे टीम में भी शामिल कर लिया गया। अपने 13 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में ब्रेट ली ने कई मैचों में यादगार गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश किया है। जब ब्रेट ली पर पीक फार्म में थें, तब उनकी गेंदबाजी की सामना करने से दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाज खौफ खाते थे। ब्रेट ली की गेंदबाजी कितनी घातक होती थी, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते है कि इनकी एक खतरनाक गेंद से चोट खाकर भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ के नाक से खून आ गया था।
संगीत का भी हैं जुनून
ब्रेट ली ने 12 जुलाई 2012 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद वे संगीत और कंमेट्री की दुनिया में आ गए। आपको बता दें कि ब्रेट ली को क्रिकेट के अलावा संगीत का भी जुनून है। वे न केवल गाना गाते हैं बल्कि गिटार भी बजाते हैं। यही नहीं, ली फ़िल्मों में भी काम कर चुके हैं।
ये है इनका क्रिकेट करियर ग्राफ
ब्रेट ली ने 76 टेस्ट में 310 विकेट हासिल किए हैं। वहीं 221 वनडे में उनके नाम 380 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा ब्रेट ली ने 25 टी20 मैच भी खेले हैं जिसमें उन्होंने 28 विकेट लिए हैं। ब्रेट ली का भारत से गहरा जुड़ाव रहा है। अपने करियर का आगाज भी ब्रेट ली ने भारत के खिलाफ किया था। इसके अलावा उन्होंने भारत के खिलाफ उन्होंने 12 टेस्ट मैच में 53 विकेट हासिल किए। ब्रेट ली आईपीएल भी खेल चुके है। साथ ही अब भी ब्रेट ली भारत आते रहते हैं।
सबसे तेज पर क्लीन बोल्ड करने वाले गेंदबाज
ब्रेट ली दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं, जिन्होंने 160 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेक कर बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड किया हो। ब्रेट ली श्रीलंकाई बल्लेबाज मर्वन अटापट्टू को 160.1 किमी प्रति घंटा की गति से यॉर्कर गेंद फेंकी, जिसे पढ़ने में मर्वन चूक गए और सीधे बोल्ड हो गए थे।
Updated on:
08 Nov 2017 11:17 am
Published on:
08 Nov 2017 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
